फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur gang rap scandal, speak of father of victim, not compensation, Hanging up the culprit

मंदसौर गैंग रेप कांड, पीड़िता के पिता बोले, मुआवजा नहीं, दरिंदों को फांसी दो

Mon, 02 Jul 2018 05:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर, मध्य प्रदेश Updated Mon, 02 Jul 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
Mandsaur gang rap scandal, speak of father of victim, not compensation, Hanging up the culprit
मंदसौर में प्रदर्शन करती महिला

मंदसौर में दरिंदों की हैवानियत का शिकार हुई सात वर्षीय नाबालिग के पिता ने मध्य प्रदेश सरकार की पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद को ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे मुआवजा नहीं चाहिए, मैं केवल दरिंदों को फांसी पर लटकते हुए देखना चाहता हूं। वहीं मंदसौर में आम लोगों का आक्रोश बरकरार है। लोग आरोपी इरफान और आसिफ को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। लोगों ने रविवार को दोनों आरोपियों के पुतले बनाकर उन्हें फांसी दी।

विज्ञापन


इस बीच पीड़िता बच्ची की हालत में सुधार हो रहा है। रविवार को उसका हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि इंफेक्शन नहीं हो, इसलिए माता-पिता और परिजनों के अलावा पीड़िता से कोई और नहीं मिल पाएगा। इस बारे में नेताओं और जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया है।
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार, पीड़िता होश में है और बात भी करती है। बता दें कि तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची बुधवार को स्कूल से करीब सात सौ मीटर दूर झाड़ियों में घायल अवस्था में मिली थी। फिलहाल दोनों आरोपी इरफान और आसिफ पुलिस रिमांड पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता बच्ची के बयान का इंतजार : पुलिस
मंदसौर के एसपी मनोज सिंह ने कहा है कि अदालत में आरोप पत्र पेश करने से पहले पीड़िता के बयान की प्रतीक्षा की जा रही है। उन्होंने इस खबर को बेबुनियाद बताया है कि इस मामले में कोई तीसरा आरोपी भी था। उन्होंने आरोपियों के एचआईवी टेस्ट कराने की बात भी कही है। 

Mandsaur gang rap scandal, speak of father of victim, not compensation, Hanging up the culprit


आरोपी आसिफ की मां ने सीबीआई जांच की मांग की
आरोपी आसिफ की मां ने सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि मेरा विश्वास है कि आसिफ निर्दोष है। सीबीआई जांच में यदि मेरा  बेटा दोषी पाया जाता है कि तो उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

जब तक दरिंदों को फांसी नहीं दी जाती चैन नहीं : शिवराज
हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब तक दोषियों को फांसी नहीं दे दी जाती तब तक मैं चैन से नहीं बैठूंगा। पीड़िता मेरी बेटी जैसी है। मैं दिन में कई बार उसकी सेहत के बारे में जानकारी लेता हूं।

खून से सना चाकू बरामद 
मंदसौर के एसपी (सिटी) राकेश मोहन शुक्ला ने रविवार को बताया कि आरोपियों के डीएनए सेंपल परीक्षण के लिए भेजे गए हैं और खून से सना हुआ चाकू, पीड़िता का स्कूल बैग सहित अन्य चीजें बरामद कर ली गई हैं। 

तेजी से जांच के लिए एसआईटी गठित
राकेश मोहन शुक्ला के मुताबिक, मामले की तेजी से जांच पूरी करने के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की 70 फीसदी जांच पूरी कर ली गई है। 

पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की मदद
मंदसौर के जिला कलेक्टर ओ. पी. श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष से शनिवार को पांच लाख रुपये पीड़िता के पिता के बैंक खाते में स्थानांतरित कर दिए गए ताकि परिवार को तात्कालिक आर्थिक मदद मिल सके। सहायता राशि के तौर पर पांच लाख रुपये की दूसरी किस्त सोमवार को जमा कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed