फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: First won trust and then killed, son strangled woman with belt to avenge father's death

Mandsaur: पहले भरोसा जीता फिर उतारा मौत के घाट, पिता की मौत का बदला लेने बेटे ने बेल्ट से महिला का गला घोंटा

Fri, 26 Jul 2024 10:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 26 Jul 2024 10:35 PM IST
सार

मंदसौर में महिला की हत्या के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसने अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए पहले महिला का भरोसा जीता फिर शहर से बाहर ले जाकर बेल्ट से गला घोंट दिया। 

विज्ञापन
Mandsaur: First won trust and then killed, son strangled woman with belt to avenge father's death
मंदसौर में हत्या

विस्तार

मंदसौर जिले के दलौदा थाना क्षेत्र के आक्या उमाहेडा मार्ग पर बुधवार को मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को शक था कि उसकी पिता की मौत महिला द्वारा शराब पिलाने से हुई। इसको लेकर आरोपी ने महिला गट्टू बाई की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


एसपी अनुराग सुजानिया ने पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रेसवार्ता आयोजित कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक महिला गट्टू बाई पति टेकचंद बावरी निवासी धामनार 23 जुलाई को अपने गांव के ही कुलदीप पिता शायमलाल सूर्यवंशी के साथ घर से मंदसौर आने के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक जब गट्टू बाई अपने घर नहीं पहुंची तो पति टेकचंद ने गट्टू बाई को मोबाइल लगाया। गट्टू बाई ने टेकचंद को बताया कि दलौदा में मुझे कुछ काम है। मेरे साथ मोहल्ले का कुलदीप सूर्यवंशी भी है। मैं काम निपटाकर उसके साथ आ जाऊंगी। इसके बाद पति टेकचंद निश्चिंत होकर सो गया। लेकिन गट्टू बाई सुबह तक घर नहीं पहुंची। इधर ग्राम धमनार के ही निवासी लक्ष्मीनारायण पटेल टेकचंद के घर पहुंचे और टेकचंद को मोबाइल पर गट्टू बाई का फोटो दिखाया। 
विज्ञापन


टेकचंद के बताए अनुसार जब दलौदा थाना पुलिस ने कुलदीप को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो कुलदीप ने बताया कि गट्टू बाई ने मेरे पिता श्यामलाल को शराब पिलाती थी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। इसी कारण पहले मैंने गट्टू बाई का विश्वास जीता फिर में उन्हें दलौदा से आक्या उमाहेड़ा मार्ग पर ले गया और गट्टू बाई की बेल्ट से गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी कुलदीप के घर से महिला का मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त कर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed