फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: Cheated after friendship on Facebook, extorted money on the pretext of transfer to home area

Mandsaur: फेसबुक पर दोस्ती के बाद ठगी, गृह क्षेत्र में ट्रांसफर कराने का झांसा देकर वसूले रुपये

Sun, 24 Dec 2023 07:01 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 24 Dec 2023 07:01 PM IST
सार

मंदसौर के युवक के साथ ट्रांसफर कराने के नाम पर एक फेसबुक फ्रेंड ने हजारों की ठगी की है। दो-तीन बार में उससे 63 हजार रुपये ऐंठ लिए गए। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Mandsaur: Cheated after friendship on Facebook, extorted money on the pretext of transfer to home area
मंदसौर के दलौदा थाने पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंदसौर में फेसबुक पर दोस्ती कर सरकारी नौकरी में ट्रांसफर करवाने के नाम पर रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। दलौदा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


मामला नीमच जिले के अचलपुरा निवासी रोहित मालवीय पिता निर्भय राम के साथ हुआ। दलौदा थाना पुलिस को की गई शिकायत में रोहित ने बताया कि उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से दलौदा निवासी अंकित पिता जगदीश माली से हुई थी। आरोपी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बड़े अधिकारियों और नेताओं के साथ कई फोटो डाले थे। पीड़ित ने बताया कि वह नीमच जिले का रहने वाला है, और वर्तमान में धार जिले के उप स्वास्थ्य केंद्र रेशम मगरा बदनावर में पदस्थ है। गृह जिले नीमच में ट्रांसफर करवाने का दावा करते हुए आरोपी अंकित माली ने पीड़ित जगदीश माली को अपने झांसे फंसा लिया और बड़े अधिकारियों और राज नेताओं से सांठ-गांठ की बात कहते हुए एक सप्ताह में गृह जिले में ट्रांसफर करवाने का दावा किया। 
विज्ञापन


इसके बदले आरोपी ने पीड़िता रोहित से शुरुआत में 25 सितंबर को पहली बार फोन पे से 40 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। इसके बाद फिर 13 हजार रुपये एक बार और ट्रांसफर करवाए। इस तरह 53 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। रुपये देने के बाद भी ट्रांसफर नहीं हो पाया तो शंका होने पर पीड़ित दलौदा पहुंचा यहां भी अरोपी ने 10 हजार रुपये ऐंठ लिए। दो माह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद बाद भी जब ट्रांसफर नहीं हुआ तो पीड़ित ने आरोपी के मोहल्ले में जाकर जानकरी जुटाई तो पता चला कि आरोपी ने झांसा दिया है। अपने साथ 63 हजार रुपये की ठगी होने के बाद पीड़ित ने दलोदा थाने पर एक आवेदन देकर अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोपी अंकित माली के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed