फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandla News: Three people of the same family sleeping on the terrace were murdered, Digvijay Singh demanded the resignation of the Home Minister

Mandla News: छत पर सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की गला काटकर हत्या, दिग्विजय सिंह ने मांगा गृहमंत्री से इस्तीफा

Tue, 17 May 2022 12:13 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 17 May 2022 12:13 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मंडला में छत पर सो रहे परिवार के तीन लोगों की गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारा फरार है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों को लेकर गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग की है। 

विज्ञापन
Mandla News: Three people of the same family sleeping on the terrace were murdered, Digvijay Singh demanded the resignation of the Home Minister
मंडला में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मंडला जिले के मोहगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पातादेई में घर की छत पर सो रहे पति, पत्नी और उनकी बेटी की गला काटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गया। हत्या की वजह और हत्यारे की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया गया है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के इस्तीफे की मांग की है। 
विज्ञापन


मोहगांव पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में नर्मद सिंह पिता मान सिंह वरकड़े उम्र 62 वर्ष, उसकी पत्नी सुकरती बाई पति नर्मद सिंह वरकड़े उम्र 57 वर्ष, महिमा पिता सुंदर लाल वरकड़े उम्र 12 वर्ष है। इन सभी की गला काटकर हत्या कर दी गई है। मृतक ग्राम पातादेई के निवासी है। सुकरती बाई का सिर आरोपियों ने धड़ से अलग कर दिया है। वारदात की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। पुलिस के मुताबिक संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री में साहस नहीं कि गृहमंत्री का इस्तीफा मांगे:  दिग्विजय 
कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मोहगांव ब्लाक जिला मंडला के ग्राम पातादेही बोडासिल्ली में सोमवार रात आदिवासी परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। महिला का सिर तो हत्यारे काटकर ले गए। मेरे पास सारी फोटो आ गईं हैं लेकिन इतनी विभत्स हैं कि उन्हें मैं सोशल मीडिया पर डालना उचित नहीं समझता। मप्र में बढ़ते हुए अपराध और विशेषकर अजा व अजजा के परिवारों पर बढ़ते जुल्मों को देखते हुए क्या गृहमंत्रीजी को त्याग पत्र नहीं दे देना चाहिए?  मुझे उनसे कोई उम्मीद नहीं है। और मुख्यमंत्री जी में भी त्याग पत्र मागंने का साहस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed