{"_id":"389480f9ea484f4dadffc63ba3d64adc","slug":"man-reached-to-modi-s-stage-with-pistol-in-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के मंच पर पिस्तौल लेकर पहुंचा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के मंच पर पिस्तौल लेकर पहुंचा कार्यकर्ता
जयप्रकाश पाराशर/भोपाल
Updated Wed, 25 Sep 2013 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में हो रही बीजेपी के कार्यकर्ताओं के महाकुंभ के सभास्थल पर मंच के पीछे एक कार्यकर्ता को पिस्तौल के साथ पकड़ा गया है।
विज्ञापन
चंबल ग्वालियर क्षेत्र का यह कार्यकर्ता पिस्तौल लेकर मंच के पीछे वहां तक चला गया था जहां नरेंद्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी आने वाले हैं।
पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है। इसे सुरक्षा जांच में गंभीर चूक माना गया है। इस व्यक्ति के पास कार्यकर्ता का बैज लगा हुआ था। इस घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा जांच की प्रक्रिया ज्यादा कड़ी कर दी है।
भाजपा इस समारोह में करीब सात लाख कार्यकर्ताओं के आने का अनुमान लगा रही है। दोपहर 12 बजे तक करीब तीन लाख लोगों के जंबूरी मैदान पर पहुंचने का दावा किया जा रहा था। नरेंद्र मोदी के अहमदाबाद से करीब एक बजे तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
बॉलीवुड के गायक रूपसिंह राठौड़ मंच पर मौजूद थे और अपनी टीम के साथ गीत-संगीत का कार्यक्रम दे रहे थे।
पूरे सभामंडप में चारों तरफ शिवराज सिंह चौहान बैनर पोस्टर में दिखाई दे रहे हैं। कार्यकर्ता जो मुखौटे लगाकर आए हैं, उनमें भी शिवराज सिंह चौहान के ही मुखौटे सबसे ज्यादा हैं।
विज्ञापन
जनआशीर्वाद योजना में भी नरेंद्र मोदी को दूर रखा गया था। अपनी उदार छवि को बरकरार रखने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने यहां बड़ी संख्या में मुस्लिम मतदाता को लाने का प्रयास इस सभा में किया है।
लेकिन अब तक वहां कोई बुर्के और टोपी नजर नहीं आ रहे हैं। विवाद को देखते हुए मुस्लिम भी कार्यक्रम से दूरी बना सकते हैं।
