फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   man killed his aunt thinking she was a witch in Mandsaur news in Hindi

मंदसौर में रिश्तों का कत्ल: शक था कि चाची डायन है... तलवार उठाई और काट दिया गला

Thu, 21 Oct 2021 09:25 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 21 Oct 2021 09:25 PM IST
सार

हम 21वीं सदी में है लेकिन कुछ घटनाएं आज भी हमारे आसपास ऐसी होती हैं जो हमारे विज्ञान के युग में होने पर प्रश्नचिह्न लगा देती हैं। दकियानूसी सोच से रिश्तों का कत्ल हो रहा है। सभ्य समाज में ऐसी घटनाएं सामाजिक सोच को भी बयां कर रही हैं कि आखिर क्या हो रहा है।

विज्ञापन
man killed his aunt thinking she was a witch in Mandsaur news in Hindi
मंदसौर की घटना में परिजनों ने किया चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यह खबर मध्यप्रदेश के मंदसौर से है जहां एक युवक ने अपनी चाची की यह कहकर हत्या कर दी कि वह डायन है। घटना के बाद जिसने भी इस बारे में सुना वह सहम सा गया। कुछ समय के लिए स्थिति भी बिगड़ी। चक्काजाम भी हुआ, लेकिन बाद में हालात सामान्य हो गए।

विज्ञापन


मंदसौर के शामगढ़ क्षेत्र के नायकखुर्द गांव में एक युवक ने अपनी चाची की हत्या की। तलवार से चाची का गला काट दिया। वजह यह थी कि किसी बात को लेकर चाची और भतीजे में विवाद हो गया था। इसेक बाद तैश में आए भतीजे ने बिना कुछ सोचे समझे हमला कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी सामने आया कि युवक को शक था कि चाची डायन है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि युवक का नाम विष्णु (20) है। चाची का नाम बाला बाई है। विष्णु को शक था कि उसकी चाची डायन है। वहीं, इसी मामले में दूसरा पहलू जमीन विवाद का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि जमीन को लेकर चाची और भतीजे में अक्सर विवाद होता रहता था। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने ट्रॉली में शव रखकर चक्काजाम भी किया और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस जांच कर रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

इधर... जन्मदिन के दिन ही मासूम की हत्या
दूसरी खबर खंडवा जिले के मूंदी की है जहां साढ़े तीन साल के मासूम की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को बोरे में भर दिया। घटना बुधवार रात की है। बुधवार को ही बच्चे का जन्मदिन भी था। जानकारी के मुताबिक बच्चे का नाम अक्षांश कोठारे है। बुधवार दोपहर को बच्चा अचानक गायब हो गया था। 


इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की। रात करीब दस बजे  घर से कुछ दूर एक सूने मकान में उसका शव मिला। शब बोरे में भरा हुआ था। गले पर चोट के निशान भी थे। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed