{"_id":"599675294f1c1b591f8b45e9","slug":"man-hangs-himself-and-films-suicide-video-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोड़कर चली गई पत्नी, मोबाइल पर बनाया अपनी ही आत्महत्या का वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोड़कर चली गई पत्नी, मोबाइल पर बनाया अपनी ही आत्महत्या का वीडियो
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में 30 साल के एक व्यक्ति ने पत्नी से झगड़ा होने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना होशंगाबाद जिले की है। यहां रहने वाले योगेश नाम के एक व्यक्ति ने अपनी खुदकुशी का वीडियो बनाया जो शहर में वायरल हो रहा है। मृतक योगेश दिहाड़ी पर काम करता था और वह पिपरिया में किराए के एक मकान में रहता था।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद बताया कि योगेश की पत्नी कुछ दिनों पहले उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद से वह तनाव में था। बता दें कि योगेश की मौत की जानकारी होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सुचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने योगेश को पंखे से लटका पाया।
विज्ञापन
पढ़ें: फिटनेस और लुक के मामले में बॉलीवुड स्टॉर्स पर भी भारी पड़ रहा है MP का ये IPS
विज्ञापन
घटनास्थल से पुलिस के हाथ एक मोबाइल फोन भी लगा। मोबाइल फोन की जांच पर पुलिस ने फोन में एक वीडियो पाया। आत्महत्या से पहले योगेश ने फोन को ऑटो रिकॉर्डिंग मोड में लगाकर रख दिया था। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद आईपीसी की धारा 306 के तहत आत्महत्या का केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
