{"_id":"5926de4c4f1c1b2144536fad","slug":"man-hacked-to-death-in-andhra-pradesh-no-one-helped","type":"story","status":"publish","title_hn":" बीच सड़क एक शख्स पर कुल्हाडी बरसाता रहा युवक, लोग बनाते रहे वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क एक शख्स पर कुल्हाडी बरसाता रहा युवक, लोग बनाते रहे वीडियो
amarujala.com- presented by: मोहित
Updated Thu, 25 May 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के कड़प्पा जिले में एक 32 वर्षीय शख्स की बीच सड़क पर तेज धारधार हथियार से हत्या कर दी गई। शख्स की पहचान मारूति रेड्डी के रूप में हुई है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि इस दौरान लोग वीडियो बनाते रहे और किसी ने उसे बचाने की कोशिश तक नहीं की।
विज्ञापन
हालांकि आरोपियों ने बाद में थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि दो हमलावर ने जमीन विवाद के चलते बदले की भावना से इस पूरी घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
हालांकि रेड्डी ने आरोपियों की पकड़ से बचने के लिए दौड़ भी लगाई, लेकिन वह डिवाइडर से टकरा कर गिर गया। जिसके बाद एक आरोपी ने उसका पैर पकड़ा और दूसरे ने धारधार हथियार से उस पर एक के बाद 11 वार किए।
विज्ञापन
