मध्यप्रदेश: शादी समारोह में हुआ विवाद, आरोपियों ने पीड़ित से जूतों पर रगड़वाई नाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मंदसौर में एक शादी समारोह के दौरान उपजे विवाद में कुछ लोगों ने पीड़ित को वहां मौजूद लोगों के जूते पर नाक रगड़ने के लिए मजबूर कर दिया। उनके बीच शादी समारोह के दौरान किसी बाद पर विवाद हुआ था जिसके बाद पहले उसे कथित तौर पर बुरी तरह पीटा गया और बाद में पीड़ित से लोगों के जूते पर नाक रगड़वाई गई। इस घटना के बाद से पीड़ित लापता है। यह घटना 16 जून को घटित हुई थी।
मंदसौर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी दिलीप सिंह बिलवाल ने कहा, 'हमें एक वीडियो मिला है जिसके आधार पर हम आरोपियों की पहचान कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में जांच की जा रही है। मामले की जांच जारी है। पीड़ित को तलाशा जा रहा है।'
Sub-Divisional Police Officer, Dilip Singh Bilwal, Mandsaur: We have received a video based on which we are identifying the culprits, investigation is being done under the supervision of senior officials. Search is underway for the victim. pic.twitter.com/Pkzu2Z2mWs
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 22, 2019
बताया जा रहा है कि पीड़ित का नाम कमल सिंह है। शादी में हिस्सा लेने गए सिंह की वहां कुछ लोगों से शराब पीने के दौरान लड़ाई हो गई। जिसके बाद पहले उसे पीटा गया और फिर उससे लोगों के जूतों पर नार रगड़वाई गई।
