फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Man called Home Minister Bala Bachchan and complained to Madhya Pradesh IPS officers

मध्यप्रदेश : गृहमंत्री से फोन पर बोले पूर्व कॉन्स्टेबल, अधिकारियों की पत्नियां कराती हैं घर के काम

Mon, 17 Jun 2019 11:05 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Mon, 17 Jun 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
Man called Home Minister Bala Bachchan and complained to Madhya Pradesh IPS officers
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन (फाइल फोटो) - फोटो : inc.in

मध्यप्रदेश में नौकरशाहों के लगातार हो रहे तबादलों के बीच प्रदेश के पूर्व पुलिस कॉन्स्टेबल नंदकुमार चौहान ने गृहमंत्री बाला बच्चन को फोन कर आईपीएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व कॉन्स्टेबल और गृहमंत्री के बीच हुई बातचीत का ऑडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


पूर्व कॉन्स्टेबल फोन पर गृहमंत्री से कह रहे हैं कि अफसर तो दूर उनकी पत्नी और बच्चे भी कर्मचारियों पर हुकुम चलाते हैं। आईपीएस की पत्नी को सैल्यूट मारना पड़ता है और उनके बच्चों को स्कूल छोड़ना पड़ता है। 
विज्ञापन


प्रदेश में वर्तमान में 400 से 500 आईपीएस हैं। उनको सरकार से सुविधा मिली है कि बंगले पर 4 से 5 कर्मचारियों को लगा सकते हैं लेकिन उनके बंगले पर 20-20 लोग काम कर रहे हैं। यह स्थिति पूरे प्रदेश में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व कॉन्स्टेबल ने आगे कहा कि आईपीएस अफसरों की प्रताड़ना से तंग आकर उसने पुलिस की नौकरी छोड़ दी। बंगले पर पुलिसकर्मियों को प्रताड़ित किया जाता है। उनकी पत्नियां पुलिसकर्मियों से घरेलू काम कराती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि फील्ड में काम करने वाले अधिकारी बंगलों पर कार्य कर रहे हैं। इस कारण लॉ एंड ऑर्डर तो प्रभावित होगा ही। आपके गृहमंत्री बनने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। पूर्व आरक्षक की शिकायत पर गृहमंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि मैंने इस मामले पर कल बैठक बुलाई है।


गृहमंत्री बाला बच्चन ने इस ऑडियो की पुष्टि की है। बाला ने कहा कि मैंने पूर्व कॉन्स्टेबल नंदकिशोर चौहान की पूरी पीड़ा को सुना। उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी और वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed