फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Man beaten up and dragged on road in Dewas over transactions police has registered case

मध्यप्रदेशः देवास जिले में व्यापारी को पेड़ से बांधकर पीटा, फिर ले गए पुलिस थाना

Thu, 01 Aug 2019 02:23 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 01 Aug 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
Man beaten up and dragged on road in Dewas over transactions police has registered case
किराना व्यापारी को बुरी तरह से पीटा गया - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के देवास जिले के इटावा क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां रुपयों के लेन-देन के मामले में कुछ लोगों ने पहले एक व्यापारी को बुरी तरह से पीटा फिर उसे रस्सी से बांधकर घसीटते हुए थाने ले गए। घटना बुधवार शाम को घटित हुई। इस दौरान लोग आते-जाते रहे लेकिन किसा ने भी उस व्यापारी को बचाने की कोशिश नहीं की। पीड़ित के पैर की हड्डी टूट गई है और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


इटावा में बुधवार शाम को पैसों के लेन-देन के विवाद में एक किराना व्यापारी को कुछ लोगों ने पेड़ से बांधकर बुरी तरह से पीटा। पीड़ित का नाम राजेंद्र सिंह है जो त्रिलोक नगर में एक किराने की दुकान चलाता है। आरोपी पिटाई के बाद किराना व्यापारी को घायल अवस्था में रस्सी से बांधकर इटावा पुलिस चौकी लेकर पहुंचे। मामले में 15 लोगों के खिलाफ हमला, बलवा, मारपीट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर पीटा और चाकू से हमला करते हुए मेरी जेब में मौजूद एक लाख रुपये छीन लिए। यह लोग मुझे पहले भी परेशान करते थे। इसे लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और थाने में शिकायत की थी। मामला लाखों के फंड के रुपयों और ब्याज के लेन-देन से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


जिस समय आरोपी किराना व्यापारी को पीट रहे थे उस समय वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बनकर खड़े थे। वहीं  कुछ लोगों ने व्यापारी को बचाने की बजाए घटना का वीडिया बनाया। मामले पर पुलिस ने कहा, 'मामला रुपयों के लेन-देन का है। अन्य चोटों के साथ पीड़ित के पैर की हड्डी टूट गई है। संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed