फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Selling goods above MRP proves costly in Maihar; Food Department conducts raid.

Maihar News: मैहर में MRP से अधिक कीमत पर सामान बेचना पड़ा भारी, खाद्य विभाग का छापा

Sun, 23 Aug 2026 09:47 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2026 09:47 PM IST
सार

मैहर में खाद्य सुरक्षा और नाप-तौल विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। मिठाई और अरहर दाल के नमूने जांच के लिए लिए गए। 100 अस्वच्छ पैकेट नष्ट कराए गए। वहीं एमआरपी से अधिक कीमत पर माजा बेचने के मामले में उत्पाद जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Selling goods above MRP proves costly in Maihar; Food Department conducts raid.
खाद्य विभाग का छापा

विस्तार

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और उपभोक्ता हितों को लेकर मैहर जिले में खाद्य सुरक्षा एवं नाप-तौल विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। कलेक्टर मैहर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए और अस्वच्छ पैकेजिंग सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया गया। वहीं, एमआरपी से अधिक कीमत पर पैकबंद पेय पदार्थ बेचने के मामले में संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक बिहारी गौर और नाप-तौल निरीक्षक दीपक गौड़ के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले शहर की विभिन्न मिठाई निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया। पुरानी बस्ती स्थित प्रमोद कुमार यादव के प्रतिष्ठान से लड्डू का नमूना गुणवत्ता परीक्षण के लिए लिया गया। इसके अलावा घूरपुरा-करियापानी स्थित अमिताभ बर्मन के प्रतिष्ठान से लड्डू और बर्फी के नमूने भी लिए गए।
विज्ञापन


100 अस्वच्छ कार्डबोर्ड पैकेट मौके पर नष्ट
निरीक्षण के दौरान प्रमोद कुमार यादव के प्रतिष्ठान पर खाद्य पदार्थों की पैकिंग में दोबारा इस्तेमाल किए जा रहे करीब 100 अस्वच्छ कार्डबोर्ड पैकेट पाए गए। खाद्य सुरक्षा टीम ने इन पैकेटों को खाद्य पदार्थों की पैकिंग के लिए अनुपयुक्त मानते हुए मौके पर ही नष्ट करा दिया। विभाग ने प्रतिष्ठान संचालक को खाद्य पदार्थों की पैकिंग में स्वच्छता और निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम मोहन, अतिवृष्टि राहत की समीक्षा; बोले- बीमारी फैलने न दें

अरहर दाल का भी लिया नमूना
इसके बाद संयुक्त टीम ने सतना रोड स्थित ओम किराना का निरीक्षण किया। यहां मिली शिकायत के आधार पर टीम ने अरहर दाल का नमूना लिया। नमूने को गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


20 रुपये की एमआरपी वाला माजा 25 रुपये में बेचने पर कार्रवाई
जांच के दौरान देवी जी मैहर स्थित चौरसिया प्रसाद भंडार में पैकबंद माजा की बोतल की बिक्री में अनियमितता सामने आई। बोतल पर निर्माता द्वारा अंकित एमआरपी 20 रुपये थी, जबकि ग्राहक से इसके लिए 25 रुपये वसूले जा रहे थे। मामला सामने आने के बाद नाप-तौल विभाग की टीम ने संबंधित उत्पाद जब्त कर लिया और प्रकरण दर्ज करते हुए नियमानुसार कार्रवाई शुरू की।

भोपाल भेजे गए खाद्य पदार्थों के नमूने
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक बिहारी गौर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान लिए गए सभी खाद्य नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, पैकेजिंग और उपभोक्ताओं से निर्धारित कीमत ही वसूलने के संबंध में नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ता हितों से जुड़े मामलों में जांच और कार्रवाई का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

 

खाद्य विभाग का छापा

खाद्य विभाग का छापा

 

खाद्य विभाग का छापा

मौके पर मिले अस्वच्छ कार्डबोर्ड पैकेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed