फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar: Woman clashed with robbers, when the robbers could not snatch the goods, they stabbed her in the neck

Maihar: लुटेरों से भिड़ी महिला, जेवरात-बैग नहीं छीन सके बदमाश तो गले में चाकू से कर दिया वार

Sat, 09 Nov 2024 01:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 09 Nov 2024 01:48 PM IST
सार

मैहर में लूट के इरादे से बदमाशों ने महिला के हाथ में जेवरात से भरा बैग छीनने की कोशिश की। महिला ने बहादुरी से इसका विरोध किया, जिसके बाद एक बदमाश ने उसके गले पर चाकू से वार कर दिया।

विज्ञापन
Maihar: Woman clashed with robbers, when the robbers could not snatch the goods, they stabbed her in the neck
crime - फोटो : iStock

विस्तार

मैहर में शुक्रवार रात नेशनल हाइवे-30 पर एक महिला के साथ लूटपाट की नाकाम कोशिश में बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोरैया निवासी सरोज पटेल अपने परिचित के साथ बाइक से मैहर से गांव जा रही थीं। उनके पास सोने-चांदी के जेवरात थे, जो वे रिश्तेदार के यहां से लेकर आ रही थीं। उसी दौरान बाइक सवार चार-पांच बदमाशों ने उनका पीछा किया और हाइवे पर ओवरटेक करके उनकी बाइक को रोका।

लूट के इरादे से बदमाशों ने महिला के हाथ में जेवरात से भरा बैग छीनने की कोशिश की। महिला ने बहादुरी से इसका विरोध किया, जिसके बाद एक बदमाश ने उसके गले पर चाकू से वार कर दिया। घायल महिला सड़क पर गिर पड़ी, जबकि बदमाश बैग छीनने में नाकाम रहे और अलग-अलग दिशाओं में भाग निकले।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत मैहर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद से इलाके में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि महिला के परिजनों ने घटना को लूट की कोशिश बताया है। हालांकि, महिला के पास के सभी जेवरात और अन्य सामान परिचित के पास सुरक्षित हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं, जो सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुरागों की जांच कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि बदमाशों को जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है और इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए सुरक्षा व्यवस्था को भी सख्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed