फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News: Worker burnt in cement plant blast dies

Maihar News: सीमेंट प्लांट ब्लास्ट में झुलसे मजदूर की मौत, कर्मियों ने अधिकारी को पीटा, कंपनी ने मानी मांगें

Fri, 27 Dec 2024 03:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 27 Dec 2024 03:18 PM IST
सार

मैहर के सरला नगर स्थित अल्ट्राट्रेक सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार को टैंकर ब्लास्ट के दौरान बुरी तरह घायल हुए मजदूर प्रभुदयाल कुशवाहा की शुक्रवार को मौत हो गई। हादसा बेल्डिंग के दौरान गैस बनने से हुआ। ब्लास्ट का धमाका इतना तेज था कि सरला नगर बस्ती तक सुनाई दिया।

विज्ञापन
Maihar News: Worker burnt in cement plant blast dies
हादसे के बाद श्रमिकों ने अधिकारी को पीटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैहर के सरला नगर अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार की दोपहर हुए भीषण टैंकर ब्लास्ट में घायल हुए मजदूर की शुक्रवार को मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बुरी तरह झुलसे मजदूर को बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया कि टैंकर में गैस बनने के बाद धमाका हुआ था। 

विज्ञापन


बेल्डिंग करते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार ब्लास्ट उस समय हुआ, जब मजदूर टैंकर में बेल्डिंग कर रहे थे। ब्लास्ट का धमाका इतना तेज था कि सरला नगर बस्ती तक सुना गया। इस घटना में प्रभुदयाल कुशवाहा पिता अमृतलाल कुशवाहा (35 वर्ष) निवासी बदेरा बुरी तरह घायल हो गया। जिसे आनन फानन सतना के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां देर शाम उसने दम तोड़ दिया। हालांकि मामला फैक्ट्री परिसर के अंदर का है लिहाजा घटना की बहुत सख्त गोपनीयता बरती गई।
विज्ञापन


मची अफरा-तफरी
ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री परिसर के अंदर अफरा तफरी का माहौल देखा गया। पूरी गोपनीयता के साथ घटना स्थल की बैरिकेटिंग कर दी गई। किसी को भी फैक्ट्री परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया। ब्लास्ट के वक्त मौजूद राहुल कुशवाहा ने बताया कि वो प्रभुदयाल कुशवाहा का चचेरा भाई है और हेल्पर के तौर पर टैंकर के नीचे था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी से मारपीट
मैहर के अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में हुए हादसे श्रमिक काफी आक्रोशित थे, जिस वजह से वहां का माहौल बिगड़ गया था। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रमिकों ने फैक्ट्री के एक अधिकारी पर हमला करते हुए जमकर मारपीट की। इस दौरान पुलिस की समझाइस के बाद मजदूर माने और मामले की शांत करवाया गया। मैहर कोतवाली थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि प्लांट में डीजल टैंक में वेल्डिंग का काम चल रहा था। तीन मजदूर कार्य कर रहे थे। टैंक में गैस बन जाने के कारण ब्लास्ट हुआ। हादसे में मजदूर वहां से भाग निकले और एक मजदूर झुलस गया। उसको तरंत ही अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उकी मौत हो गई।


फैक्ट्री ने मानी मांगें
हादसे में मौत के बाद लोगों में काफी आक्रोश भड़क गया। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे। हंगामा होने से पहले ही प्रबंधन ने मांगों को मान लिया। मृतक की पत्नी को नौकड़ी और 25 लाख रुपये की मुआवजा देने पर सहमति बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed