फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News Two devotees returning from Prayagraj Mahakumbh died in road accident three people injured

Maihar News: प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे दो श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, तीन लोग गंभीर घायल

Tue, 11 Feb 2025 03:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 11 Feb 2025 03:20 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मैहर जिले में प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे दो श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
Maihar News Two devotees returning from Prayagraj Mahakumbh died in road accident three people injured
इनमें पुरुष की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मैहर में नेशनल हाइवे-30 पर मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। प्रयागराज महाकुंभ से इंदौर लौट रही महिंद्रा स्कॉर्पियो (MP-09 DT-7886) को नादन देहात थाना क्षेत्र के कंचनपुर के पास दुबेही मोड़ पर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।

विज्ञापन


हादसे में स्कॉर्पियो में सवार इंदौर निवासी मंजू शर्मा (32) और मनोज विश्वकर्मा (42) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपाटन पहुंचाया। जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सुबह-सुबह हुआ हादसा
नादन देहात थाना प्रभारी एन बंजारे ने बताया कि सभी यात्री प्रयागराज महाकुंभ के दर्शन के बाद इंदौर लौट रहे थे। हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ, जिसमें एक ही परिवार के लोग सवार थे। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed