Maihar News: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार में लिफ्त मैहर सीएमओ घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के मैहर में लोकायुक्त ने नगर पालिका के सीएमओ लालजी ताम्रकार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। ठेकेदार शिवेंद्र सिंह से बिल पास करने के एवज में 10% कमीशन मांगा गया था। यह इस हफ्ते लोकायुक्त की तीसरी बड़ी कार्रवाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैहर में लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी पर लगाम लगाई जा रही है। इस हफ्ते लोकायुक्त की तीसरी बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। 10 कमीशन मांगने वाले नगर पालिका सीएमओ लालजी ताम्रकार को लोकायुक्त ने 20 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है।
मध्य प्रदेश के मैहर में आज लोकायुक्त की तीसरी बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते मैहर नगर पालिका सीएमओ लालजी ताम्रकार रंगे हाथों पकड़े गए हैं। ठेकेदार शिवेन्द्र सिंह निवासी उचेहरा से बिल पास करने के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत मिलने पर आज 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते भ्रष्टाचार में लिफ्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी लालजी ताम्रकार को लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई लोकायुक्त टीम के द्वारा की जा रही है।
इस हफ्ते में तीसरी कार्रवाई
आपको बता दे कि इस हफ्ते में यह लोकायुक्त की तीसरी बड़ी कार्रवाई है इससे पहले भी राजस्व विभाग के आर आई को ₹20 हज़ार और बिजली विभाग के जेई को ₹30 हज़ार को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगेहाथों पकड़ा था
इनका कहना है
लोकायुक्त निरीक्षण जियाउल हक ने बताया कि नगर पालिका सीएमओ लालजी ताम्रकार के द्वारा पीड़ित शिवेंद्र सिंह निवासी उचेहरा जिला सतना के बकाया बिल का भुगतान करने के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत मिलने में वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई और आज सीएमओ के निवास में रिश्वत लेते पकड़ा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
