फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News: Forest department personnel rescued a five feet long snake hidden in a bike

MP News: बारिश के मौसम में जरा संभलकर, बाइक में छिपे पांच फीट लंबे सांप को वन विभाग कर्मी ने किया रेस्क्यू

Sat, 07 Sep 2024 08:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 07 Sep 2024 08:05 PM IST
सार

मैहर नगर के वार्ड क्रमांक 6 के गुरुद्वारा के पास खड़ी बाइक में 5 फीट लंबा जहरीला सांप घुसने से हड़कंप मच गया। सांप को देखकर बाइक मालिक ने तुरंत सर्प विशेषज्ञ को बुलाया। वन विभाग के कर्मचारी गफ्फार भाई ने मशक्कत कर सांप को टॉर्च की रोशनी में पकड़ा और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

विज्ञापन
Maihar News: Forest department personnel rescued a five feet long snake hidden in a bike
बाइक से वनविभाग कर्मी ने निकला सांप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांप को देखते ही बाइक सवार के होश उड़ गए और उसने वही पर बाइक छोड़ दी। आनन-फानन में सर्प विशेषज्ञ को सूचना दी गई।अंधेरा होने का कारण टीम ने बड़ी मशक्कत करते हुए टॉर्च की लाइट के सहारे 5 फीट लंबे काले जहरीले सांप का रेस्क्यू किया।फिर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। घटना मैहर नगर के वार्ड क्रमांक 6के गुरुद्वारा पास की है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी मुताबिक एक डिस्कवर बाइक गुरुद्वारा के पास खड़ी थी। तभी लोगों की अचानक सांप पर नजर पड़ा, सांप को देखने के बाद कुछ लोगों ने वाहन मालिक को जानकारी दी, हालांकि, तब तक सांप बॉक्स में घुस चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सांप को देखकर स्थानीय लोग हैरान थे, सभी इतनी हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे कि गाड़ी से सांप को बाहर निकाल सकें। इसके बाद तुरंत वन विभाग को घटना से अवगत कराया गया। वन विभाग के कर्मचारी गफ्फार भाई मौके पर पहुंचे और एक स्टिक के सहारे सांप को बाहर निकाला और उसे पकड़ लिया, जिसके बाद वाहन मालिक ने राहत की सांस ली है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गाड़ी में सांप कब से और कैसे घुसा।

वन कर्मचारी गफ्फार भाई के द्वारा किया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। उन्होंने बेहद सूझ-बूझ और चतुराई का परिचय देते हुए पांच फीट लंबे सांप को काबू कर लिया। उसके बाद उसे सुरक्षित जंगल की तरफ ले जाकर छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed