फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News Couple returning from thirteenth ceremony dies in road accident daughter condition critical

Maihar News: तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे दंपती की सड़क हादसे में मौत, बेटी की हालत नाजुक

Tue, 11 Feb 2025 08:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 11 Feb 2025 08:28 PM IST
सार

तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे दंपती की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, दंपती के साथ आ रही बेटी भी घायल हो गई, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
Maihar News Couple returning from thirteenth ceremony dies in road accident daughter condition critical
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मैहर में सड़क हादसे दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। सुबह तीन लोगों की मौत के बाद देर शाम बाइक सवार पति-पत्नी की मौत सड़क हादसे में हो गई। वहीं, बेटी की हालत नाजुक है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बेटी को सिविल अस्पताल भेजा, जहां से उपचार के बाद रीवा संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। साथ ही शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया।

विज्ञापन


रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुटहा निवासी ब्रजेश पटेल उनकी पत्नी सरला पटेल तथा बेटी मीनाक्षी पटेल पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम किराहाई आया था। देर शाम वापस बाइक से सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। तभी वापस जाते वक्त अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दी। इस घटना में बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई और बेटी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद अमरपाटन पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बेटी को उपचार के लिए भेजकर शव की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। वहीं, फरार वाहन की तलाश में पुलिस जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी पुलिस द्वारा खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed