फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar: Minister Inder Singh Parmar bowed his head in the court of Maa Sharda

Maihar: मां शारदा के दरबार में मंत्री इंदरसिंह परमार ने टेका माथा, मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक

Fri, 27 Dec 2024 03:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 27 Dec 2024 03:32 PM IST
सार

उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार सतना जिले के मैहर पहुंचे। यहां उन्होंने त्रिकुट पर्वत पर स्थित मां शारदा के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। 

विज्ञापन
Maihar: Minister Inder Singh Parmar bowed his head in the court of Maa Sharda
मैहर पहुंचे मंत्री इंदर सिंह परमार - फोटो : PTI

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार अपने एक दिवसीय दौरे पर सतना जिले के मैहर पहुंचे। यहां उन्होंने त्रिकुट पर्वत पर स्थित मां शारदा के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की और क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति पर मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन


मंत्री परमार ने मां शारदा के दर्शन के उपरांत मीडिया से चर्चा करते हुए अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा, “मां शारदा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। मैं प्रदेश की जनता के उज्ज्वल भविष्य और सुख-शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।” मीडिया से बात करते हुए मंत्री इंदरसिंह परमार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मनमोहन सिंह जी देश के महान नेता और आर्थिक सुधारों के प्रमुख स्तंभ थे। उनके नेतृत्व ने भारत को वैश्विक स्तर पर एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित किया। उनकी सरलता, निष्ठा और कुशल नेतृत्व हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।”
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed