फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar Due to land dispute an attempt was made to bury young man alive in cow dung swamp case registered

Maihar News: जमीन विवाद के चलते युवक को जिंदा गोबर के दलदल में गाड़ने का प्रयास, छह लोगों पर केस दर्ज

Tue, 10 Sep 2024 05:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 10 Sep 2024 05:30 PM IST
सार

मैहर में जमीन विवाद के चलते दबंग लोगों ने कुछ युवकों को गोबर के दलदल में जिंदा गाड़ने का प्रयास किया। इसका वीडियो सामने आया है, जिसमें गोबर के दलदल में मारपीट करते हुए युवक देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन
Maihar Due to land dispute an attempt was made to bury young man alive in cow dung swamp case registered
गोबर के दलदल में मारपीट करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मैहर जिले से दिल दहला देने वाला एक वीडियो सामने आया है। यहां तीन युवकों को गोबर के दलदल में जिंदा गाड़ने का दुस्साहस किया गया है, जिसका एक वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन


बता दें कि वीडियो में दिख रहा है कि तीन युवक जमीन के नीचे कमर तक गाड़े हुए हैं। साथ ही महिलाएं और कुछ पुरुष दलदल से निकलने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल, रामनगर पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रामनरेश पटेल का आरोप है कि जब खेत में खाद डालकर लौट रहा था तभी आरोपी रामजी पटेल ने मारपीट की और उसे गोबर के ढेर में पटक कर उसके अंदर गाड़ने का प्रयास किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी रामजी पटेल की तरफ से उसकी जमीन पर कब्जा कर रहा था, जिसका विरोध करने पर लाठी डंडों से पिटाई के बाद गोबर के दलदल में पटक कर जिंदा दफन करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामजी पटेल ने इस मामले में पुलिस को बताया कि वह जिस जगह पर मवेशी बांधता था। उसी जगह पर बालू डाल रहा था। तभी आरोपी रामनरेश पटेल और उसके पक्ष के लोगों ने मारपीट करते हुए विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उसे गोबर के ढेर में पटक दिया और उसको जिंदा दफनाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने दोनों ही मामलों में समान धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।


रामनगर थाने में शिकायत के आधार पर रामनरेश पटेल की रिपोर्ट पर रामजी पटेल सहित सात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। जबकि रामजी पटेल की रिपोर्ट पर रामनरेश सहित कुल छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed