फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mahendra Singh Dhoni bought 2 thousand chickens of the famous Kadaknath chicken of Jhabua, know the characteristics of this chicken

कड़कनाथ फार्मिंग करेंगे धोनी: मध्य प्रदेश से 2 हजार चूजे खरीदे, जानिए झाबुआ के स्पेशल मुर्गे की खासियत

Sun, 24 Apr 2022 11:01 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 24 Apr 2022 11:01 AM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कड़कनाथ मुर्गों की फॉर्मिंग करने जा रहे हैं। इसके लिए क्रिकेटर ने मध्य प्रदेश के झाबुआ से इस नस्ल के 2 हजार चूजे खरीदे हैं। सहकारी संस्था द्वारा शुक्रवार को चूजे रांची भेजे गए हैं।

विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni bought 2 thousand chickens of the famous Kadaknath chicken of Jhabua, know the characteristics of this chicken
महेंद्र सिंह धोनी ने मप्र से खरीदे कड़कनाथ नस्ल के 2 हजार चूजे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी और कुशल नेतृत्व के लिए पहचाने जाने वाले कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी मध्य प्रदेश के खास कड़कनाथ मुर्गों की फार्मिंग करने जा रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के ऑर्डर पर मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से कड़कनाथ नस्ल के 2 हजार चूजों को रांची के लिए रवाना किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश स्थित एक सहकारी समिति ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ऑर्डर पर उच्च प्रोटीन के लिए प्रसिद्ध कड़कनाथ नस्ल के 2,000 चूजों को झारखंड के रांची के एक फार्म में भेजा है। 
विज्ञापन


झाबुआ कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने स्थानीय सहकारी से मंगवाए गए 2,000 'कड़कनाथ' चूजों को शुक्रवार को एक वाहन से क्रिकेटर के गृह नगर रांची भेजा गया है। यह एक स्वागत योग्य कदम है कि धोनी जैसे लोकप्रिय व्यक्तित्व ने कड़कनाथ चिकन किस्म में रुचि दिखाई है। कोई भी इन हैचलिंग को ऑनलाइन मोड के माध्यम से ऑर्डर कर सकता है, इससे जिले के आदिवासी लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, झाबुआ कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ.आई एस तोमर ने कहा कि धोनी ने कुछ समय पहले ऑर्डर दिया था, लेकिन उस समय बर्ड फ्लू फैलने के कारण चूजों की आपूर्ति नहीं की जा सकी थी। झाबुआ के रुंडीपाड़ा गांव में कड़कनाथ के प्रोडक्शन से जुड़ी सहकारी संस्था चलाने वाले विनोद मेदा को धोनी ने ऑर्डर दिया था। रांची भेजे गए सभी 2,000 कड़कनाथ चूजों को टीका लगाया गया है, धोनी के प्रबंधक ने उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि क्रिकेटर के फार्म हाउस में चूजों के पालन की सुविधा विकसित की गई है।

विनोद मेदा ने कहा कि वह झाबुआ की आदिवासी संस्कृति के प्रतीक के रूप में धोनी को एक पारंपरिक धनुष और तीर भी भेंट करेंगे। मध्य प्रदेश सरकार ने 2018 में एक कड़कनाथ ऐप लॉन्च किया था ताकि लोग ऑनलाइन माध्यम से चूजों को ऑर्डर कर सकें।


डॉ.आई एस तोमर के मुताबिक, एक दिन के कड़कनाथ चूजों की कीमत करीब 75 रुपये है, जबकि 15 दिन और 28 दिन के चूजों की कीमत क्रमश: 90 रुपये और 120 रुपये है।

बता दें  झाबुआ जिले के काले कड़कनाथ चिकन मांस को छत्तीसगढ़ के साथ कानूनी लड़ाई के बाद 2018 में भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग मिला। जीआई टैग भौगोलिक क्षेत्र से आने वाले विशेष उत्पाद को दर्शाता है और  इसके वाणिज्यिक मूल्य को बढ़ाता है। कड़कनाथ मुर्गी के अंडे और मांस अन्य नस्लों की तुलना में अधिक दर पर बेचा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed