फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maharastra political crisis: Reminds me of Atal's statement, Diggi targets Modi, says BJP needs brokers

Maharastra Political Crisis: अटल का बयान याद दिला दिग्गी ने मोदी पर साधा निशाना, बोले BJP को दलालों की आवश्यकता

Thu, 23 Jun 2022 03:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 23 Jun 2022 03:14 PM IST
सार

महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संसद में दिए बयान को शेयर कर कहा कि भाजपा को दलालों की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Maharastra political crisis: Reminds me of Atal's statement, Diggi targets Modi, says BJP needs brokers
दिग्विजय सिंह - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संसद में दिए बयान को शेयर कर कहा कि भाजपा को दलालों की आवश्यकता है।

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के संसद में सत्ता का लालची कहने पर दिए बयान का वीडियो शेयर किया है। इसमें अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि पार्टी तोड़कर सत्ता के लिए नया गठबंधन कर के अगर सत्ता हाथ में आती है तो मैं ऐसी सत्ता को चिमटे से भी छूना पंसद नहीं करुंगा। इसके साथ दिग्विजय सिंह ने लिखा कि यह फर्क है अटल जी की भाजपा व मोदी शाह की भाजपा में। शर्म करो। भाजपा को अब केवल गद्दारों की आवश्यकता है। दलालों की आवश्यकता है। कमाऊ पूतों की आवश्यकता है।

विज्ञापन

 

 

बता दें महाराष्ट्र के शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे 40 से ज्यादा विधायकों के साथ गुवाहाटी पहुंच गए हैं। उन्होंने एनसीपी और कांग्रेस से गठबंधन तोड़ने की शर्त रख दी है। इधर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपना सरकारी आवास खाली करके मातोश्री पहुंच गए हैं। इस पूरे घटनाक्रम को कांग्रेस बीजेपी का षड्यंत्र बता रही है। उन्होंने मोदी और भाजपा पर भारतीय लोकतंत्र तोड़ने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed