Maharastra Political Crisis: अटल का बयान याद दिला दिग्गी ने मोदी पर साधा निशाना, बोले BJP को दलालों की आवश्यकता
महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संसद में दिए बयान को शेयर कर कहा कि भाजपा को दलालों की आवश्यकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संसद में दिए बयान को शेयर कर कहा कि भाजपा को दलालों की आवश्यकता है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के संसद में सत्ता का लालची कहने पर दिए बयान का वीडियो शेयर किया है। इसमें अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि पार्टी तोड़कर सत्ता के लिए नया गठबंधन कर के अगर सत्ता हाथ में आती है तो मैं ऐसी सत्ता को चिमटे से भी छूना पंसद नहीं करुंगा। इसके साथ दिग्विजय सिंह ने लिखा कि यह फर्क है अटल जी की भाजपा व मोदी शाह की भाजपा में। शर्म करो। भाजपा को अब केवल गद्दारों की आवश्यकता है। दलालों की आवश्यकता है। कमाऊ पूतों की आवश्यकता है।
यह फ़र्क़ है
अटल जी की भाजपा
व मोदीशाह की भाजपा में।
शर्म करो।
भाजपा को अब केवल ग़द्दारों की आवश्यकता है दलालों की आवश्यकता है
कमाऊ पूतों की आवश्यकता है।#MaharashtraPoliticalTurmoil @INCIndia @BJP4India @RSSorg @ShivsenaComms @AUThackeray https://t.co/UPAyO62Ft9विज्ञापन विज्ञापन— digvijaya singh (@digvijaya_28) June 23, 2022
बता दें महाराष्ट्र के शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे 40 से ज्यादा विधायकों के साथ गुवाहाटी पहुंच गए हैं। उन्होंने एनसीपी और कांग्रेस से गठबंधन तोड़ने की शर्त रख दी है। इधर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपना सरकारी आवास खाली करके मातोश्री पहुंच गए हैं। इस पूरे घटनाक्रम को कांग्रेस बीजेपी का षड्यंत्र बता रही है। उन्होंने मोदी और भाजपा पर भारतीय लोकतंत्र तोड़ने का आरोप लगाया है।
