फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maharani Jiteshwari Kumari of Panna royal family arrested for threatening Rajmata Dilhar Kumari

मध्यप्रदेश: पन्ना राजघराने की महारानी गिरफ्तार, राजमाता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Thu, 22 Jul 2021 09:53 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 22 Jul 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Maharani Jiteshwari Kumari of Panna royal family arrested for threatening Rajmata Dilhar Kumari
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के पन्ना राजघराने की महारानी जीतेश्वरी कुमारी को राजमाता दिलहर कुमारी व अन्य को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सत्र अदालत ने उन्हें गुरुवार को जेल भेज दिया। महारानी के खिलाफ राजमाता ने शिकायत दर्ज कराई थी। संपत्ति को लेकर राजघराने में लंबे समय से विवाद चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 19 जून को राजपरिवार के निवास स्थान राज मंदिर पैलेस में एक विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार जीतेश्वरी कुमारी और उनके पति राघवेंद्र सिंह समेत छह लोगों ने पैलेस में राजमाता दिलहर कुमारी के क्षेत्र में आकर उनके साथ अभद्रता की थी। इस दौरान उन्होंने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


पन्ना के पुलिस निरीक्षक अरुण सोनी ने बताया कि दिलहर कुमारी ने इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर आर्म्स एक्ट व धमकाने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बुधवार देर रात मुख्य आरोपी जीतेश्वरी कुमारी को गिरफ्तार किया गया। उनके पति अभी दिल्ली में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनी ने कहा कि राजमाता ने 19 जून को एक शिकायती पत्र दिया था। इसमें आरोप लगाया गया है कि 19 जून की रात महारानी जीतेश्वरी ने अपने लोगों के साथ महल में मेरे पक्ष के कुछ लोगों पर हमला किया और गाली-गलौज करने के साथ मारपीट की। महारानी ने अपने लोगों के साथ मेरे पक्ष के लोगों को कट्टा दिखाकर धमकी भी दी थी।


महारानी ने लगाया साजिश रचने का आरोप
वहीं, गिरफ्तारी के बाद जीतेश्वरी कुमारी ने साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह झूठा मामला है और महाराज की बीमारी का फायदा उठाते हुए हमें फंसाने के लिए ऐसा किया गया है। बता दें कि अकूत संपत्ति और बहुमूल्य हीरों को लेकर पन्ना राजघराने की महारानी और राजमाता के बीच करीब 20 साल से विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed