फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Youth who threatened bomb blast in America arrested from Khandwa, sent threatening messages on snapchat

Madhya Pradesh: अमेरिका में बम ब्लास्ट की धमकी देने वाला युवक खंडवा से गिरफ्तार, स्नैपचेट पर भेजे थे धमकी भरे मैसेज

Sat, 04 Jun 2022 09:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 04 Jun 2022 09:07 PM IST
सार

खंडवा पुलिस ने अमेरिका के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक को शहर से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ जारी है। पेशे से युवक इंजीनियर है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Youth who threatened bomb blast in America arrested from Khandwa, sent threatening messages on snapchat
खंडवा नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमेरिका के एक स्कूल में बम ब्लास्ट करने की धमकी देने वाले शख्स को मध्य प्रदेश के खंडवा से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने स्नैप चेट पर एक इंटरनेशनल ग्रुप में धमकी भरे मैसेज भेजे थे। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक खंडवा के महादेवी नगर में रहने वाला इंजीनियर युवक भानुप्रताप यादव एक बड़ी कंपनी के लिए काम करता है। फिलहाल वह घर से ही काम कर रहा है। स्नैपचैट के माध्यम से वह अंतरराष्ट्रीय ग्रुप से जुड़ गया। चैटिंग के दौरान भानुप्रताप ने उस ग्रुप में अमेरिका के एक स्कूल को उड़ाने की धमकी दे डाली। इसके बाद हड़कंप मच गया। खंडवा पुलिस को एनसीबी दिल्ली का लेटर मिला। भोपाल की क्राइम ब्रांच ने भी दो दिन पहले खंडवा पुलिस को इस संबंध में अलर्ट भेजा था। खंडवा पुलिस का सायबर सेल एक्टिव हुआ और स्नैपचैट पर धमकी भरे मैसेज करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

 
खंडवा सीएसपी पूनमचंद यादव ने बताया कि आरोपी युवक स्नैपचैट के माध्यम से एक इंटरनेशनल ग्रुप से जुड़ा था। जहां आरोपी युवक और ग्रुप के अन्य लोगों के बीच बातचीत चल रही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर आरोपी युवक ने अमेरिका के स्कूल को बम से उड़ाने का मैसेज कर दिया। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है, इसके बाद भी पता चलेगा कि इस मैसेज के पीछे उसका उद्देश्य क्या था? साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं वह किसी आतंकी संगठन से तो नहीं जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed