{"_id":"5e0681e48ebc3e87e35d4d05","slug":"madhya-pradesh-women-tehsildar-suspended-for-posting-objectionable-content-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर महिला तहसीलदार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर महिला तहसीलदार निलंबित
Sat, 28 Dec 2019 03:42 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 28 Dec 2019 03:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर श्योपुर की महिला तहसीलदार को निलंबित कर दिया गया। तहसीलदार अमिता सिंह तोमर एक दशक पहले चर्चित टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में 50 लाख रुपये की राशि जीतकर सुर्खियों में आई थीं।
विज्ञापन
अमिता ने 23 दिसंबर को फेसबुक पर कराहल में अतिक्रमण हटाने को लेकर एक व्यक्ति की टिप्पणी पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। चंबल आयुक्त रेणु तिवारी ने तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को निलंबित किया है। अगले निर्देश तक उन्हें भोपाल अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन
26 दिसंबर के आदेश के मुताबिक, महिला अधिकारी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर 21 दिसंबर को आपत्तिजनक टिप्पणी की, यह आधिकारिक पद का दुरुपयोग है। इससे पहले, कलेक्टर प्रतिभा पॉल ने तोमर को नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब देने को कहा था।
विज्ञापन
बता दें कि अमिता तोमर इससे पहले भी कई बार विवाद में फंस चुकी हैं। 2017 में उन्होंने अपने लगातार ट्रांसफर को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा था।
