फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Woman cut the genitals of a man of umriha village who tried to rape

मध्यप्रदेश : महिला ने दुष्कर्म का प्रयास करने वाले व्यक्ति का काटा गुप्तांग, अस्पताल में भर्ती

Sat, 20 Mar 2021 03:50 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, सीधी
पीटीआई, सीधी Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 20 Mar 2021 03:50 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Woman cut the genitals of a man of umriha village who tried to rape
सांकेतिक तस्वीर

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के उमरीहा गांव में एक महिला ने अपने घर में घुसे एक व्यक्ति का गुप्तांग हंसिया से काट कर अलग कर दिया। पीड़ित व्यक्ति महिला के घर में घुस कर उसके साथ कथित रूप से जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

विज्ञापन


सीधी जिले के खड्डी पुलिस चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने शनिवार को महिला की शिकायत के हवाले से बताया कि गुरुवार रात को 11 बजे रमेश साकेत (45) महिला के घर में जबरदस्ती घुस गया और महिला के साथ कथित रूप से जोर जबरदस्ती करने लगा और जब महिला ने विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपित ने जब महिला को नहीं छोड़ा तो महिला ने खटिया पर रखी हंसिया से रमेश का गुप्तांग काट दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद महिला ने स्वयं पुलिस चौकी पहुंचकर घटना के बारे में पुलिस को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपूत ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपित को उपचार के लिये सेमरिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल और बाद में रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।


पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति के खिलाफ भादंवि की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है वहीं पीड़ित की शिकायत पर महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में विस्तृत जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed