फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Uproar over being advised to apply mask in Dewas, scuffle with policeman, lady constable waved slippers

मध्य प्रदेश: देवास में मास्क लगाने की सलाह देने पर हंगामा, पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की, महिला कांस्टेबल ने लहराई चप्पल

Tue, 28 Dec 2021 06:56 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 28 Dec 2021 06:56 PM IST
सार

देवास में बिना मास्क लगाए जा रही एक महिला को पुलिस ने रोका तो महिला सख्ती पर सवाल करने लगी। झूमाझटकी तक बात पहुंच गई, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी गिर गई। बाद में महिला कांस्टेबल ने चप्पल उतार ली। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Uproar over being advised to apply mask in Dewas, scuffle with policeman, lady constable waved slippers
विवाद के दौरान महिला पर चप्पल तान दी गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के देवास जिले में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के चलते देवास प्रशासन सख्ती कर रहा है। मास्क न पहनने वालों को समझाइश दी जा रही है। मंगलवार को दुपहिया वाहन से बिना मास्क लगाए जा रही एक महिला को पुलिस ने रोका तो महिला सख्ती पर सवाल करने लगी। झूमाझटकी तक बात पहुंच गई, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी गिर गई। बाद में प्रशासन के साथ ड्यूटी दे रही महिला कर्मी ने चप्पल उतार ली, जिससे मामला और गर्मा गया। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस और प्रशासन के लोग मास्क नहीं लगाने वालों को समझाइश दे रहे थे। तभी एक महिला, जिसका नाम जागृति बताया गया, दोपहिया वाहन से निकल रही थी। मास्क नहीं पहनने के कारण पुलिस ने उसे रोक लिया। मास्क पहनने को लेकर समझाइश देने लगे तो महिला बिगड़ गई। उसने कहा कि आप लोग ऐनवक्त पर ही क्यों जागते हो। शुरुआत में सख्ती क्यों नहीं करते।
विज्ञापन


एसडीएम ने थाने ले जाने का कहा तो और भड़क गई महिला
महिला ने एसडीएम प्रदीप सोनी और सीएसपी विवेकसिंह चौहान से बहस शुरू कर दी। महिला बार-बार कहती रही कि सख्ती का ये तरीका गलत है। इस पर एसडीएम ने कहा कि महिला को थाने ले जाएं। इस पर महिला भड़क गई और कहने लगी कि ऐसा कौन सा अपराध कर दिया है जो थाने ले जाओगे। एक महिला पुलिसकर्मी ने उसे पकड़ा तो दोनों के बीच झूमाझटकी हुई, जिसमें महिला पुलिसकर्मी नीचे गिर गई। बाद में पुलिस-प्रशासन के साथ ड्यूटी दे रही एक अन्य महिलाकर्मी ने बहस कर रही महिला पर चप्पल तान दी। बाद में उसके खिलाफ केस दर्ज किया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed