फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Weather has changed, Mawtha may fall in the area of Nimar

मध्य प्रदेश: मौसम ने बदला मिजाज, निमाड़ के इलाके में गिर सकता है मावठा

Wed, 01 Dec 2021 02:48 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 01 Dec 2021 02:48 PM IST
सार

मौसम विभाग के प्रादेशिक कार्यालय ने अगले चौबीस घंटों में मध्य प्रदेश के खरगोन, बडवानी, आलीराजपुर, झाबुआ और धार में बूंदाबांदी का अनुमान लगाया है। बादल छाए रहने से तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Weather has changed, Mawtha may fall in the area of Nimar
आज के मौसम का हाल - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम ने बुधवार को मिजाज बदल लिया है। भोपाल में सुबह से बादल छाए हैं। राज्य के कुछ शहरों में मावठा गिर रहा है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने सिस्टम की वजह से मौसम में अचानक यह बदलाव दिख रहा है। पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर भारत में दाखिल हो गया है। 
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार इस समय हवा में नमी है। इसकी वजह से लोकल सिस्टम बन सकते हैं। प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। खरगोन, बडवानी, अलीराजपुर, झाबुआ और धार जिलों में हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं। 
विज्ञापन


अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बना पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार को उत्तर भारत पहुंच गया। श्रीलंका में ऊपरी स्तर पर चक्रवात बना हुआ है। इस सिस्टम से पूर्व-मध्य अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना है। बंगाल की खाड़ी में भी कम दबाव का क्षेत्र बना है। इन सब वजहों से ही मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार तक इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में बारिश भी हो सकती है। भोपाल में भी बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल में पारा 12.2 डिग्री पर
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भोपाल में चौबीस घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। चौबीस घंटों में उमरिया प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed