{"_id":"5c0f8ff0bdec2241bf44a585","slug":"madhya-pradesh-vidhan-sabha-chunav-results-2018-bjp-shivraj-singh-chaugan-govrnment-close-to-lose","type":"story","status":"publish","title_hn":"नतीजों से परेशान भाजपा, दोपहर बाद शुरू हुई शिवराज के घर पर अहम बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नतीजों से परेशान भाजपा, दोपहर बाद शुरू हुई शिवराज के घर पर अहम बैठक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Tue, 11 Dec 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 दिसंबर का दिन बेहद खास है। पिछले साल इसी दिन यानी 11 दिसंबर 2017 को राहुल गांधी की ताजपोशी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में हुई थी। इस एक साल में पार्टी ने जबरदस्त तरीके से कमबैक करते हुए पहले कर्नाटक और अब भाजपा की तीन किलों को लगभग ढहा दिया है।
विज्ञापन
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश ही ऐसा राज्य है, जहां से अंतिम समय तक भाजपा को उम्मीद थी। लेकिन दोपहर बाद आए नतीजों से ऐसा प्रतीत हो रहा है, मानो इस प्राचीर पर भी कांग्रेस का झंडा फहराने वाला है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में बहुमत के लिए 116 का नंबर चाहिए। रुझानों में अभी तक कांग्रेस को 119 सीटें मिली हैं और बीजेपी को 100, यदि नतीजे इन नंबरों के आसपास रहे यह आप भी समझ रहे होंगे कि तो तस्वीर क्या बनने वाली है। कई सालों बाद एक बार फिर मध्यप्रदेश में अन्य दलों को भी निर्णायक भूमिका निभाने का अवसर मिलने जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि त्रिशंकु विधानसभा बनने की स्थिति में मायावती और निर्दलीय विधायक किंगमेकर की भूमिका में होंगे। इस बीच मौके की नजाकत को समझते हुए भाजपा के प्रमुख नेताओं के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने घर पर एक बैठक कर रहे हैं, जिसमें आगे की रणनीति पर मंथन किया जा रहा है।
यह तो तय है कि भाजपा घटते-बढ़ते आंकड़ों को देखकर जोड़-तोड़ करके सरकार बनाने की तैयारी भी कर सकती है। भाजपा की पूरी कोशिश होगी कि निर्दलीय विधायकों को अपने साथ मिला लिया जाए।
