{"_id":"5953d42c4f1c1b7f568b4667","slug":"madhya-pradesh-unsocial-elements-have-broken-glasses-of-36-car-in-mandsaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेशः मंदसौर में असामाजिक तत्वों ने तोड़े 36 कारों के शीशे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेशः मंदसौर में असामाजिक तत्वों ने तोड़े 36 कारों के शीशे
एजेंसी/ मंदसौर
Updated Wed, 28 Jun 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बुधवार तड़के कुछ अज्ञात लोगों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पार्क की गईं 36 कारों के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने आशंका जताई है कि शहर में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों ने सिर्फ एक विशेष समुदाय के लोगों की गाड़ियों को निशाना बनाया है।
विज्ञापन
इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कोतवाली क्षेत्र की प्रमुख रोड़ को जाम कर दिया और अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में किसानों के केंद्र के तौर पर रहे मंदसौर में फिर उपद्रव फैलाने की योजना बनाई जा रही है। कोतवाली इंस्पेक्टर विनोध कुशवाहा ने कहा कि इस घटना को आधी रात 2:30 से 3 बजे के बीच अंजाम दिया गया। पुलिस सीसीटीवी की मदद से असामाजिक तत्वों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में एक जून से 10 जून तक चले किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ के बाद कुछ दिन माहौल शांत रहने के बाद दुबारा मंदसौर में तोड़फोड़ की यह घटना हुई है। इस आंदोलन का मुख्य केन्द्र मंदसौर ही था और वहां पर छह जून को पुलिस फायरिंग में पांच प्रदर्शनकारी किसान मारे गये थे।
विज्ञापन
