फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh two girls child drown for dispute in dhar

Madhya Pradesh: झगड़ा सुलझाने की बैठक में नहीं बनी बात, दो मासूम बच्चियों को पानी के होद में डुबोकर मार डाला

Tue, 09 Jun 2026 12:04 AM IST
नितिन गौतम अमर उजाला ब्यूरो, धार
अमर उजाला ब्यूरो, धार Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 09 Jun 2026 12:04 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के धार में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विवाद में कई लोगों ने पीड़ित पक्ष की दो बच्चियों को पानी में डुबोकर मार डाला। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
madhya pradesh two girls child drown for dispute in dhar
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ राजोद थाना क्षेत्र के ग्राम जामपाड़ा में सोमवार (8 जून) की देर रात एक महिला से जुड़े विवाद को सुलझाने बैठी पंचायत में बात बिगड़ने पर आरोपियों ने खूनी तांडव मचा दिया। गुस्साए हमलावरों ने गांव में घुसकर एक व्यक्ति की दो मासूम बच्चियों को पानी के टैंक (होद) में डुबोकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


शादीशुदा महिला को रखने पर शुरू हुआ था विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब ग्राम पंचायत हनुमंत्या के सरपंच ने एक शादीशुदा महिला को अपने साथ रख लिया। इसके बाद महिला के ससुराल पक्ष (ग्राम पटलावदिया) और मायके पक्ष के लोग ग्राम जामपाड़ा पहुंचे थे। सोमवार की रात करीब 8:00 बजे जामपाड़ा के नजदीक क्रिकेट ग्राउंड में दोनों पक्षों के बीच आदिवासी परंपरा के अनुसार 'झगड़ा तुड़वाने' (राजीनामा और मोल-भाव) को लेकर एक बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन


बैठक में नहीं बनी बात, मच गई भगदड़
बैठक के दौरान दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन सकी और विवाद बढ़ गया। इसके बाद महिला पक्ष और ससुराल पक्ष के लोग उग्र हो गए और धारदार हथियारों के साथ गांव में घुसकर लोगों से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर भी किए, जिससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मासूम बहनों की बेरहमी से हत्या
इसी अफरा-तफरी के बीच, हमलावरों की नजर घर के बाहर खड़ी दिनेश कटारा की दो मासूम बेटियों—ऋषिका (4 वर्ष) और शिवानी (5 वर्ष) पर पड़ी। बेरहम आरोपियों ने दोनों बच्चियों को उठाया और पास ही बने पानी के होद में डुबो दिया, जिससे तड़पकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आसपास खड़े ग्रामीणों के वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए एक तूफान गाड़ी से मौके से फरार हो गए।


भारी पुलिस बल तैनात, कई आरोपी हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही राजोद थाना पुलिस बल सहित आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार भी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और भाग रहे कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे आगे की पूछताछ पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed