फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri MP News: two and a half year old girl burnt alive in a hut in Shivpuri, father says brothers burnt, police fir filed

MP News: शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना, झोपड़ी में जिंदा जली ढाई साल की बच्ची, पिता बोले- भाइयों ने जलाया

Mon, 27 Dec 2021 12:15 PM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 27 Dec 2021 12:15 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक गांव में ढाई साल की बच्ची की टपरी में आग लगने से मौत हो गई। जलने का मामला सामने आया है। यह दिल दहलाने वाली घटना शनिवार शाम करैरा थाने के सिल्लारपुर गांव में हुई है। मासूम के पिता अंगूरा रविवार को पुलिस के पास पहुंचे, तो मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Shivpuri MP News: two and a half year old girl burnt alive in a hut  in Shivpuri, father says brothers burnt, police fir filed
शिवपुरी एमपी: शिवपुरी में जिंदा जली ढाई साल की बच्ची के परिजन - फोटो : social media

विस्तार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के एक गांव में ढाई साल की बच्ची के जिंदा जलने का मामला सामने आया है। यह दिल दहलाने वाली घटना शनिवार शाम करैरा थाने के सिल्लारपुर गांव में हुई है। मासूम के पिता अंगूरा रविवार को पुलिस के पास पहुंचे, तो मामले का खुलासा हुआ। पिता का आरोप है कि टपरी में आग लगाई गई है। जिसके अंदर बच्ची थी। पुलिस ने बच्ची का पॉस्टमार्टम करा कर मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पिता बोले - टपरी के पास शराब पी रहे थे आरोपी
पिता अंगूरा ने बताया कि वह काम पर गया था। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे घर लौटा, तो बच्चे घर पर नहीं थे। पत्नी राधा से पूछा, तो उसने बाहर की ओर इशारा किया। इस पर मैं बाहर आया। देखा कि दोनों बेटी 4 साल की लक्ष्मी और ढाई साल की किरण पास ही मौजूद सरपंच की टपरी में खेल रही हैं। टपरी के पास ही तीन लोग शराब पीते हुए पार्टी कर रहे थे। इसके बाद मैं काम में लग गया। जब साढ़े 3 बजे के करीब बड़ी बेटी चीखती हुई दौड़कर मेरे पास आई तो उसने मुझे आग लगने की बात बताई। इस पर मैं टपरी की ओर दौड़कर पहुंचा, तो तब तक छोटी बेटी जल चुकी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गांव वालों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। मामला संदिग्ध है। अब तक पिता ने बयान दर्ज नहीं कराया है। बयान के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। करैरा एसडीओपी जीडी शर्मा ने बताया कि अभी मामला दर्ज किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed