मध्यप्रदेश: महिला अफसर ने परिवहन मंत्री के बेटे का वाहन रोका, कागजात जांचने के बाद ही जाने दिया
इस वीडियो में दिख रहा है कि महिला अफसर आकाश से बात कर रही हैं। आसपास पुलिसकर्मी भी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत के बेटे आकाश राजपूत का वाहन आज सागर में मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान रोका गया। इस दौरान उनके वाहन के कागजात भी जांचे गए। कागज सही पाए जाने पर उन्हें जाने दिया गया। जाते-जाते आकाश ने अधिकारी का नाम भी पूछा। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में दिख रहा है कि महिला अफसर आकाश से बात कर रही हैं। वह आकाश से बार-बार चाबी मांग रही हैं। आसपास पुलिसकर्मी भी हैं। कुछ देर बातचीत और जांच के बाद आकाश को जाने दिया जाता है। आकाश जाते-जाते अफसर का अभिवादन भी करते हैं।
सागर । एमपी के परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत के बेटे आकाश राजपूत का वाहन मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान रोका, कागज सही पाए जाने पर जाने दिया .... जाते जाते अधिकारी का नाम भी पूछा आकाश ने
विज्ञापन विज्ञापन
वीडियो वायरल@GovindSingh_R @brajeshabpnews @PrabhuPateria pic.twitter.com/74kVsk5uuv — Vinod Arya (@VinodAr39470473) October 23, 2021
