{"_id":"612c9aa28ebc3e79e830498d","slug":"madhya-pradesh-throwing-two-innocent-in-the-well-then-the-mother-hanged-herself","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: दो मासूमों को कुएं में फेंका, फिर खुद फांसी पर लटक गई मां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: दो मासूमों को कुएं में फेंका, फिर खुद फांसी पर लटक गई मां
Mon, 30 Aug 2021 02:15 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 30 Aug 2021 02:15 PM IST
सार
मृतक रानी यादव का पति कन्हैया यादव पांच दिन से घर नहीं लौटा था। इस दौरान रानी यादव का अपनी सास के साथ विवाद हुआ, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
sucide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के छतरपुर से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों को कुएं में फेंक दिया और इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर दोनों बच्चियों को कुएं से निकाला गया, जिसमें एक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
छतरपुर के सटई थाना क्षेत्र के ग्राम पारवा में कन्हैया यादव पिछले पांच दिन से घर नहीं लौटा था। बताया जा रहा है कि वह पालतू पशुओं को चराने के लिए घर से निकला था। पांच दिन बाद भी उसके लौट कर न आने पर पत्नी रानी यादव व सास में कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद रानी यादव ने अपनी दोनों छोटी बच्चियों को पास के ही एक कुएं में फेंक दिया। थोड़ी देर बाद रानी ने भी फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी प्रदीप सराफ ने बताया कि घटना की जानकारी डायल 100 पर दी गई थी। मौके पर पहुंच कर कुएं से बच्चियों को निकलाया गया, जिसमें एक से एक की मौत हो गई। वहीं रानी यादव ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया था। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
