फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh The youth who sold bangles were asked caste then the mob thrashed them

इंदौर में चूड़ी बेचने वाले की पिटाई: पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, मंत्री बोले- फर्जी नाम बताकर बेच रहा था चूड़ियां

Mon, 23 Aug 2021 09:37 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 23 Aug 2021 09:37 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के इंदौर में तस्लीम नाम के युवक के साथ भीड़ ने मारपीट की। भीड़ का कहना है कि युवक चूड़ी बेचने के बहाने महिलाओं से छेड़खानी कर रहा था। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh The youth who sold bangles were asked caste then the mob thrashed them
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बार फिर ऐसी घटना सामने आई है, जिसने विपक्ष को सरकार पर हमला बोलने का मौका दे दिया है। यहां के बाणगंगा थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में भीड़ ने रविवार को एक युवक की पिटाई कर दी। युवक की ओर से लिखित शिकायत में बताया गया है कि भीड़ ने पहले उससे उसकी जाति पूछी, उसके बाद  मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक चूड़ी बेचने का काम करता था। उस पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, मामला बाणगंगा क्षेत्र की न्यू गोविंद नगर बस्ती का है। इसी बस्ती के निवासी एक युवती की शिकायत पर युवक पर पॉस्को एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। इसी मामले में इसी क्षेत्र के 3 लोगों पर कई गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवक ने अपना नाम तस्लीम बताया है। वहीं अब इस मामले में राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दावा करते हुए कहा है कि युवक हिंदू नाम रखकर चूड़ियां बेच रहा था और उसके पास से दो आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसे सांप्रदायिक रंग नहीं देना चाहिए। अगर कोई आदमी अपना नाम, जाति और धर्म छुपाता है तो लोगों के मन में कड़वाहट आती है। हमारी बेटियां सावन के दौरान चूड़ियां पहनती हैं और मेंहदी लगाती हैं। चूड़ी विक्रेता के रूप में आया था, भ्रम की स्थिति थी और उसकी आईडी देखकर सच सामने आया। उधर, कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि राज्य में मुसलमान युवक के साथ मॉब लिंचिंग करवाई जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




चूड़ी बेचता था युवक 
तस्लीम का कहना है कि वह चूड़ी बेचने का काम करता है। रविवार करीब दो बजे कुछ लोग आए और उससे जाति पूछने लगे। जब उसने अपना नाम बताया तो पिटाई शुरू कर दी और चूड़ियां भी तोड़ दीं। लोगों का कहना है कि युवक चूड़ी बेचने के बहाने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने थाने को घेर लिया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा कर वापस भेजा। एसपी आशुतोष बागरी ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के चलते किसी भी तरह की अफवाह में न आएं। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। 

चूड़ी विक्रेता ने लूटपाट का भी लगाया आरोप 
उन्होंने बताया कि चूड़ी विक्रेता ने अपनी शिकायत में यह आरोप भी लगाया कि लोगों ने उसके लिए सांप्रदायिक तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और उससे 10,000 रुपये की नकदी, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के साथ ही करीब 25,000 रुपये मूल्य की चूड़ियां छीन लीं।

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
अधिकारी ने बताया कि चूड़ी विक्रेता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), धारा 141 (लोगों द्वारा गैरकानूनी तौर पर जमा होना), धारा 147 (बलवा), धारा 153-ए (सांप्रदायिक सौहार्द्र पर विपरीत असर डालने वाला कार्य) और धारा 298 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जान-बूझकर कहे गए शब्द),धारा 395 (डकैती) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

इमरान बोले- तो ये है सपनों का मध्य प्रदेश 
घटना की वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता व शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने मध्य प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि यह वीडियो अफगानिस्तान का नहीं है बल्कि इंदौर का है। शिवराज सिंह जी के सपनों के मध्यप्रदेश में मुसलमान का सामान लूट कर सरेआम भीड़ से पिटाई करवाई जाती है। उन्होंने आगे लिखा है कि युवक से हमारी बात हुई है, उसके नुकसान की भरपाई मैं कर रहा हूं और कानूनी सहायता के लिए वकील भी उपलब्ध करवाया जाएगा कांग्रेस की टीम पीड़ितों के साथ है। 


डॉक्टर कुमार विश्वास ने की घटना की निंदा
पूर्व आप नेता और कवि डॉक्टर कुमार विश्वास ने भी इस घटना की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि एक चूड़ी बेचनेवाले को घेरकर पीटते ये दर्जन भर लोग अगर इतने ही वीर हैं तो जरा सीमा पर जाकर दुश्मन के आगे जोर दिखाएं ? आशा है कि सीएम शिवराज  इस खुली अराजकता पर आप ख़ामोश नहीं रहेंगे। कानून-संविधान के खिलाफ जाने वाले किसी धर्म के हों देशद्रोही हैं। कानून सब पर लागू हो।

ओवैसी ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना
उधर, इस मामले को लेकर असदुद्दीन औवेसी काफी नाराज नजर आए। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि इंदौर में चूड़ियां बेचने वाले तस्लीम को एक उग्रवादी भीड़ ने बेरहमी से पीटा। अब पुलिस ने तस्लीम के खिलाफ़ ही प्राथमिकी दर्ज कर ली है। तस्लीम का जुर्म यह है कि वह मुसलमान होने के बावजूद चुप-चाप लिंच नहीं हुआ। उसको लूटने और मारने वाले अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री भी खुल के अपराधियों के लिए बहाने बना रहे है। चुनी हुई सरकारों और उग्रवादी भीड़ों में कोई फ़र्क नहीं रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed