{"_id":"626a30fc5eae66483f305c39","slug":"madhya-pradesh-the-prize-dacoit-insists-on-marrying-a-minor-thrashed-the-family-members-for-refusing-threatened-to-kill-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: इनामी डकैत की नाबालिग से शादी की जिद, इनकार करने पर परिजनों को पीटा, जान से मारने की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: इनामी डकैत की नाबालिग से शादी की जिद, इनकार करने पर परिजनों को पीटा, जान से मारने की धमकी दी
Thu, 28 Apr 2022 11:45 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:45 AM IST
सार
मुरैना जिले में एक इनामी डकैत कल्ली गुर्जर ने नाबालिग लड़की से शादी करने के लिए उसके परिजनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर डकैत और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इनामी डकैत कल्ली गुर्जर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरैना जिले में एक इनामी डकैत के नाबालिग लड़की से शादी करने के लिए उसके परिजनों से मारपीट का मामला सामने आया है। डकैत ने शादी से इनकार करने पर नाबालिग के माता-पिता को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही गांव में दहशत फैलाने के लिए अंधाधुंध फायरिंग भी की।
दरअसल मामला मुरैना जिले के पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र के स्याही टेक गांव का है। अधेड़ उम्र के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर को गोपाल सिंह गुर्जर की 17 साल की बेटी पसंद आ गई और उसने परिजनों के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। चम्बल में आतंक का पर्याय बने 15 हजार रुपये का इनामी डकैत मंगलवार रात करीब 1:30 बजे अपने 4-5 साथियों को लेकर गोपाल गुर्जर के घर पहुंचा और उसकी बेटी से शादी करने की बात कही। घरवालों के शादी करने से मना करने पर डकैत ने अपने साथियों के साथ मिलकर लात-घूसों से मारपीट की। परिजनों ने अगले दिन ग्रामीणों के साथ थाने जाकर मामले की जानकारी दी। शिकायत पर पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज कर इनामी डकैत कल्ली गुर्जर और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
बता दें कल्ली गुर्जर, गुड्डा गुर्जर की गैंग का सदस्य है। उस पर मध्य प्रदेश पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं, गुड्डा गुर्जर ग्वालियर-चंबल संभाग में अपने आतंक के लिए जाना जाता है। उस पर हत्या, लूट और अपहरण समेत करीब तीन दर्जन मामले दर्ज हैं। मध्य प्रदेश व राजस्थान सरकार ने गुड्डा पर 60 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।