फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: The date of resignation of Kamal Nath from the post of CM, 20 March, will be celebrated as Congress Democracy Honor Day today.

मध्य प्रदेश: कमलनाथ के CM पद से इस्तीफे की तारीख 20 मार्च आज कांग्रेस लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाएगी

Sun, 20 Mar 2022 10:57 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 20 Mar 2022 10:57 AM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कमलनाथ के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की तारीख 20 मार्च 2020 यानी आज रविवार को लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाएंगी। प्रदेश में तिरंगा यात्रा समेत कई आयोजन होंगे।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: The date of resignation of Kamal Nath from the post of CM, 20 March, will be celebrated as Congress Democracy Honor Day today.
कमलनाथ ने आज के ही दिन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कमलनाथ के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की तारीख 20 मार्च 2020 यानी आज रविवार को लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाएंगी। प्रदेश में तिरंगा यात्रा समेत कई आयोजन होंगे।
विज्ञापन

 
कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि आज ही के दिन भाजपा ने सौदेबाजी से जनता की चुनी हुई सरकार को गिराकर लोकतंत्र की हत्या की थी। प्रदेश की राजनीति को देश भर में कलंकित करने का काम किया था। मतदाता के फैसले को धनबल से पलटने का काम किया। लोकतंत्र की हत्या की। कमलनाथ जी चाहते तो वो भी सौदेबाजी से अपनी सरकार बचा सकते थे, लेकिन वो इस तरह की राजनीति कर, भाजपा की तरह प्रदेश की राजनीति को कलंकित नहीं करना चाहते थे। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाएंगी। लोकतंत्र का व जनमत का सम्मान हेशा बने रहे, यह हमारा संकल्प हैं।
विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चन्द्रप्रभाष शेखर ने “लोकतंत्र सम्मान दिवस” मनाने का ऐलान करते हुए बताया कि कमलनाथ द्वारा खरीद-फरोख्त की राजनीति को ठुकराते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की तारीख “20 मार्च” को हम प्रतिवर्ष “लोकतंत्र सम्मान दिवस”  के रूप में मनाएंगे। इस दिन सभी जिला मुख्यालय में तिरंगा यात्रा का आयोजन, संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं वितरण, गांधी जी एवं अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और सभी कांग्रेस कार्यालयों में कमलनाथ जी के वीडियो सन्देश का प्रदर्शन व प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed