फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Target of installing 1.51 crore tricolor in the state, CM Shivraj said to make Madhya Pradesh

Madhya Pradesh: प्रदेश में 1.51 करोड़ तिरंगे लगाने का लक्ष्य, सीएम शिवराज बोले- एमपी को तिरंगामय बनाना है

Sun, 31 Jul 2022 12:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 31 Jul 2022 12:23 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश को तिरंगामय बनाना है। बैठक में प्रदेश में 1.51 करोड़ तिरंगे लगाने का लक्ष्य रखने की जानकारी दी गई। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Target of installing 1.51 crore tricolor in the state, CM Shivraj said to make Madhya Pradesh
तिरंगा झंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश को तिरंगामय बनाना है। बैठक में प्रदेश में 1.51 करोड़ तिरंगे लगाने का लक्ष्य रखने की जानकारी दी गई। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक अधिकारियों को तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। बैठक में सीएस, डीजीपी, एसीएस होम, पीएस संस्कृति, पीएस जनसंपर्क सहित सीएमओ के अधिकारी, जिला कलेक्टर एसपी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में पीएस संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने प्रजेंटेशन दिया। इसमें महत्वपूर्ण तथ्य बताते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में कुल 1.51 करोड़ तिरंगे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्थानीय स्तर पर 1 करोड़ तिरंगे बनाने का कार्य जारी है।  तिरंगा बनाने के काम में सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं जुटी है। अब तक स्थानीय स्तर पर 63 लाख तिरंगे बन गए है लगभग 51 लाख तिरंगे केंद्र सरकार से मिलेगी। जिसमें से 20 लाख तरिंगे केंद्र से मिल गए है।

विज्ञापन

प्रदेश के समस्त जिलों में तिरंगा विक्रय के लिए अभी 36 हजार वितरण केन्द्र बनाए गए है। जहां से आम नागरिक स्वयं तिरंगा क्रय कर सकते हैं। प्रचार प्रसार के लिए केंद्र शासन की harghartiranga.com वेबसाइट पर तिरंगे के साथ फोटो/सेल्फी अपलोड कर पोस्ट कर सकते है। और वहां से सर्टिफिकेट ले सकते है। प्रदेश शासन की सभी वेबसाइट को ओपन करने पर तिरंगा अभियान की जानकारी बैनर के रूप में मिलेगी, इसकी शुरुआत जल्द हो जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बैठक में कहा कि मध्यप्रदेश को तिरंगामय बनाना है। आजादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्रभक्ति की भावना का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। मध्यप्रदेश का संकल्प है कि प्रदेश के हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। अभियान के लिए कलेक्टर जिलों में बैठक बुलाए। धर्मगुरु, राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता, रहवासी संघ के प्रमुख, व्यापारी, एनजीओ, सामाजिक क्षेत्रों के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित करने के लिए कहे। हर व्यक्ति अपने राष्ट्र प्रेम के प्रदर्शन और अमर शहीदों को श्रधांजलि देने के लिए घर घर तिरंगा फहराए। सबकी सहभागिता के साथ अभियान के लिए जुटे। तिरंगा अभियान की अगली बैठक 8 अगस्त को रखी गई है। 

हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलेगा। मंत्री ऊषा ठाकुर ने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि "इच वन गिफ्ट वन" अभियान के माध्यम से सभी अपने परिवार, आस-पड़ोस में अधिकाधिक लोगों को प्रेरित कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को भेंट स्वरूप प्रदान करें। साथ ही अपने घर, दुकान, संस्थान, कार्यालय आदि में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित भी करे। मंत्री ठाकुर ने सभी प्रदेशवासियों को राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार करते हुए अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और अधिक से अधिक लोगो को प्रेरित करने का आव्हान किया

भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का फहराना, उपयोग और प्रदर्शन राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 और भारत की ध्वज संहिता 2002 द्वारा शासित है। राष्ट्रीय ध्वज हाथ से बुना या मशीन से निर्मित भी हो सकता है। इसमें कपास, ऊन, रेशमी खादी और पॉलिएस्टर का उपयोग किया जा सकेगा। आम लोग, निजी संगठन और संस्थान अब 24 घंटे अर्थात दिन और रात तिरंगा फहरा सकते हैं।

राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान के अनुरूप सभी दिनों और अवसरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा सकता है। राष्ट्रीय ध्वज आकार में आयताकार होगा झंडा किसी भी आकार का हो सकता है लेकिन झंडे की लंबाई और ऊंचाई (चौड़ाई) का अनुपात 3:2 होगा। क्षतिग्रस्त या अस्त-व्यस्त झंडा प्रदर्शित नहीं किया जाएगा। किसी अन्य ध्वज या झंडों के साथ-साथ एक ही मास्टहेड से  राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया जाना चाहिए। गणमान्य व्यक्तियों जैसे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल आदि को छोड़कर किसी भी वाहन पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया जाना चाहिए। जब भी राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित किया जाता है तो उसे सम्मान की स्थिति में होना चाहिए और स्पष्ट रूप से रखा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed