फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Sweet shops will not open in Indore, snacks will be sold online

मध्यप्रदेश में आज कोरोना के 270 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 5735 पहुंचा

Wed, 20 May 2020 09:31 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 20 May 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Sweet shops will not open in Indore, snacks will be sold online
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

मध्य प्रदेश में आज 270 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 5735 हो गई है। वहीं, कोरोना महामारी के कारण राज्य में मरने वालों की संख्या 267 हो गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इंदौर में आज 78 नए मामले और दो की मौत
मध्य प्रदेश के इंदौर में लगातार कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है। आज 78 नए मामले सामने आए। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2715 हो गई है। आज कोरोना के कारण दो लोगों की मौत की भी खबर है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर में नहीं खुलेंगी मिठाई की दुकानें, ऑनलाइन बिकेंगे नमकीन और अंडे
कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन 4.0 लागू किया गया है। ऐसे में मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में भी लॉकडाउन के कारण धारा 144 लागू है जिसके चलते मिठाई-नमकीन की दुकानें बंद हैं। लेकिन जिले के कलेक्टर ने नमकीन की डोर टू डोर आपूर्ति की इजाजत दे दी है। इसके तहत लोग ऑनलाइन ऑर्डर देकर नमकीन खरीद सकते हैं। हालांकि मिठाई की दुकानों को बंद रखने के लिए कहा है। इसके साथ ही अंडे खरीदने के लिए भी ऑनलाइन ऑर्डर दे सकते हैं।

कलेक्टर मनीष सिंह ने इंदौर में 20 नमकीन विक्रेताओं को फोन पर और ऑनलाइन ऑर्डर लेकर डोर टू डोर नमकीन सप्लाई करने की अनुमति दी है। इन प्रतिष्ठानों और एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपना आउटलेट नहीं खोलेंगे और निर्माण स्थल से ही ऑर्डर भेजेंगे। निर्माण स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग और समय-समय पर जारी निर्देशों और नियमों का पालन करना होगा। कलेक्टर ने धारा-144 के तहत रियायत के संबंध में यह आदेश जारी किया है।

बंद रहेंगी मिठाई की दुकानें
आदेश के अनुसार जिन्हें अनुमति दी गई है उनमें अपना स्वीट्स, जैन मिठाई भंडार उत्तम भोग, अहिंसा फूड, जय अंबे फूड, प्रथम फूड, अग्रवाल स्वीट्स, प्रकाश नमकीन, महावीर सेव भंडार, जैन मिठाई भंडार जैन फूड एंड नमकीन, डिसेंट टेस्ट फूड प्रोडक्ट, एएमबी फूड प्रोडक्ट, उड़ान फूड प्रोडक्ट, फेमस माहेश्वरी नमकीन, शंकर नमकीन प्रतिष्ठान केरी ऑन फूड, जय फूडस, जैन श्री मार्केटिंग, दोलत सेव भंडार, मुस्कान फूड प्रोडक्ट शामिल है। इनके अलावा अन्य दुकानें पहले की तरह बंद रहेंगी। आदेश के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


अंडे भी ऑनलाइन मिलेंगे
कलेक्टर ने अंडे और ड्रेस्ड चिकन की भी डोर टू डोर डिलीवरी का आदेश दिया है। जिन एजेंसियों को यह अनुमति दी गई है वह ऑनलाइन और फोन पर बुकिंग ले सकेंगी। किसी एजेंसी या अन्य संबंधित कारोबारियों, किसानों को अपने कार्यालय या दुकानें खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। इन्हें भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और समय समय पर जारी होने वाले दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है। अंडे की आपूर्ति के लिए जिन्हें अनुमति दी गई है उनमें त्रिलोक पोल्ट्री, एग मोर पोल्ट्री, हाइनेस पोल्ट्री, समीर पोल्ट्री, रूबी पोल्ट्री, सिमरन किजीन प्रायवेट लिमिटेड, सिमरन फूडस प्रायवेट लिमिटेड, गोरी पोल्ट्री प्रोडक्ट शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed