{"_id":"6259382d0c6d8226285e84ea","slug":"madhya-pradesh-summer-holidays-in-schools-from-may-1-to-june-14-new-academic-session-from-june-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: 1 मई से 14 जून तक स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां, नया शिक्षा सत्र 15 जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: 1 मई से 14 जून तक स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां, नया शिक्षा सत्र 15 जून से
Fri, 15 Apr 2022 02:47 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 15 Apr 2022 02:47 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने शाजापुर में घोषणा की है कि इस बार 1 मई से 14 जून तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। नया शिक्षा सत्र 15 जून से प्रारंभ होगा। सभी शिक्षक 13 जून से अपने विद्यालय आएंगे।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने शाजापुर में घोषणा की है कि इस बार 1 मई से 14 जून तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के स्कूलों में इस बार 1 मई से 14 जून तक स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं। यानी कि नया शिक्षा सत्र 15 जून से प्रारंभ होगा। शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने शाजापुर में जानकारी दी है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि 15 जून से सभी बच्चे स्कूल में आएंगे। प्रदेश में अभी प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल की परीक्षाएं चल रही हैं। उसके बाद कॉपी जांचने और रिजल्ट तैयार किए जाएंगे। अभी 11वीं की कक्षाएं शुरू हुई हैं। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेशभर में अधिकांश जिलों में कलेक्टरों के माध्यम से स्कूलों का समय सुबह किया गया है। मध्य प्रदेश में बढ़ती गर्मी और चढ़ते पारे के बीच कयास लगाए जा रहे थे कि हो सकता है 20 अप्रैल तक ही स्कूल लगाए जाएं। शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के बयान ने ये साफ कर दिया है कि नया सत्र 15 जून से शुरू होगा। ग्रीष्म कालीन अवकाश 1 मई से 14 जून तक मिलेगा।
मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने 13 अप्रैल 2022 को शाजापुर में हुए कार्यक्रम में एमपी बोर्ड सिलेबस में बदलाव की घोषणा भी की है। उनके अनुसार अब मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय की पढ़ाई भी करवाई जाएगी। जो इस शैक्षणिक सत्र से शुरू हो जाएगी। कक्षा 8वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई कराई जाएगी। हालांकि सिलेबस में इसे वैकल्पिक विषय के रूप जोड़ा जाएगा। इन स्कूलों में कक्षा 8वीं से लेकर 12वीं कक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को रुचि के अनुसार इस विषय को चुनने का विकल्प दिया जाएगा। इसके लिए कोई बाध्यता नहीं होगी।