फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Startup policy of MP can be started from Indore, preparations for the event on May 13, CM will be involved

मध्यप्रदेश: इंदौर से हो सकती है मप्र की स्टार्टअप नीति की शुरुआत, 13 मई को आयोजन की तैयारी, सीएम होंगे शामिल

Wed, 04 May 2022 12:18 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 04 May 2022 12:18 PM IST
सार

इंदौर से मप्र की स्टार्टअप नीति की शुरुआत हो सकती है। 13 मई को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजन होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसमें शामिल होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के वर्चुअली जुड़ने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Startup policy of MP can be started from Indore, preparations for the event on May 13, CM will be involved
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्टार्टअप नीति को लेकर चल रही बातों के बीच अब खबर आई है कि इंदौर से मध्यप्रदेश की स्टार्टअप नीति की शुरुआत हो सकती है। 13 मई को इंदौर के ब्रिलियंत कन्वेंशन सेंटर में आयोजन की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसमें शामिल होंगे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअली जुड़ने की संभावना है।
विज्ञापन


स्टार्टअप नीति की शुरुआत को लेकर होने वाले आयोजन की रुपरेखा बनाई जा रही है। इसमें करीब 1500 विद्यार्थियों और 500 स्टार्टअप संचालकों को भी बुलाया जाएगा। इन्वेस्ट इंदौर के सचिव सावन लड्ढा ने कहा कि कि स्टार्टअप नीति की खासियत तो सभी को पता चल गई है लेकिन इसकी विधिवत शुरुआत अब तक नहीं हो पाई है। इसके लिए इंदौर में कार्यक्रम करने की तैयारी की जा रही है। कोशिश की जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़ें और युवाओं को संबोधित करें। कुछ दिन में कार्यक्रम की रूपरेखा तय हो जाएगी। कार्यक्रम में स्टार्टअप संचालकों को लिखित नीति की कापी दी जाएगी और उनके हर सवाल के जवाब दिए जाएंगे। नीति तैयार करने में शहर के स्टार्टअप की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे में यहां के फीडबैक के आधार पर इसे तैयार किया गया है और इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी गई। स्टार्टअप नीति को इस तरह तैयार किया गया है कि इसमें समय के साथ बदलाव किया जा सके। हम स्टार्टअप से बात करके समय-समय पर उनकी समस्याएं जानेंगे और जरुरत पड़ने पर नीति में बदलाव कराएंगे। नई स्टार्टअप नीति में इस तरह के प्रावधान किए गए हैं जिससे महिलाओं को उद्यमी बनने का मौका मिलेगा और नए युवाओं के लिए स्टार्टअप शुरू करने के लिए आसान प्रक्रिया और सुविधाएं उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


शहर में काम कर रहे 700 स्टार्टअप
अगर 13 मई को कार्यक्रम तय होता है तो मध्यप्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बन जाएगा जो खुद की स्टार्टअप नीति लांच करेगा। स्टार्टअप के विकास के लिए इंदौर का इको सिस्टम तेजी से विकसित हो रहा है। देश के टॉप 10 शहरों में इंदौर का नाम भी शामिल हो चुका है। शहर में इस समय लगभग 700 स्टार्टअप काम कर रहे हैं। 2019 के बाद से शहर में स्टार्टअप की संख्या में तेजी से बढ़ी है। 2019 के पहले शहर में लगभग 250 स्टार्टअप थे। तीन साल में इनकी संख्या बढ़कर 700 तक पहुंच गई है। इंदौर में साल 2019 से 2021 के बीच 241 से ज्यादा स्टार्टअप लांच हुए है। साल 2021 की बात करें तो इस साल इंदौर में 40 प्रतिशत नए स्टार्टअप लांच हुए है। बताया गया कि कोरोना महामारी के दौरान 2021 में सबसे ज्यादा स्टार्टअप लांच करने वाले शहरों में पहले स्थान पर अहमदाबाद, दूसरे पर कोयम्बटूर और तीसरे पर इंदौर का नाम हैं। लड्ढा का कहना है कि कई तरह के नए स्टार्टअप की जानकारी मिल रही है। कई छोटे उद्यमियों को जानकारी नहीं होती कि वे स्टार्टअप के दायरे में आते हैं और सरकार की कई तरह की योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। ऐसे में शहर में ऐसे स्टार्टअप की जानकारी पता लगा रहे हैं और उनका डाटा तैयार कर रहे हैं। इससे शहर में चल रहे स्टार्टअप की असल संख्या और उनके व्यवसाय की सही ग्रोथ पता लग सकेगी। इस तरह के स्टार्टअप को भी हर तरह की मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed