फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh six years old girl gang-raped, three school students in custody

मप्र में छह वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन स्कूली छात्र हिरासत में

Fri, 28 Sep 2018 08:16 AM IST
भाषा,इंदौर
भाषा,इंदौर Updated Fri, 28 Sep 2018 08:16 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh six years old girl gang-raped, three school students in custody
rape

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में जनजातीय समुदाय की छह वर्षीय बच्ची के साथ नाबालिग लड़कों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सप्ताह भर पुराने मामले में पुलिस ने पीड़ित बच्ची के चचेरे भाई समेत तीन स्कूली छात्रों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नागेंद्र सिंह ने गुरुवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया कि सिमरोल थाना क्षेत्र के दतोदा गांव में तीनों लड़कों ने 21 सितंबर को बच्ची के साथ उसके घर के पास कथित तौर पर दुष्कर्म किया। फिर उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को उनकी इस करतूत के बारे में कुछ बताया, तो उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि इस धमकी से डरी-सहमी बच्ची कुछ दिन खामोश रही। लेकिन जब उसका दर्द बढ़ा, तो उसने अपनी बड़ी बहन को बुधवार को आपबीती सुनायी। सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची के परिजनों की रिपोर्ट पर तीनों लड़कों के खिलाफ सम्बद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों में शामिल एक लड़के की उम्र 12 वर्ष है, जबकि दो अन्य 15–15 साल के हैं। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी भी जनजातीय समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। इनमें से एक लड़का पीड़ित बच्ची का चचेरा भाई है।

सिंह ने बताया कि बच्ची को इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। मामले में विस्तृत जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed