{"_id":"61070de832cef204056115f5","slug":"madhya-pradesh-six-people-died-and-4-injured-in-two-houses-collapsed-due-to-heavy-rains-in-rewa-and-singrauli-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: रीवा और सिंगरौली जिलों में भारी बारिश के चलते दो मकान ढहने से छह लोगों की मौत, 4 हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: रीवा और सिंगरौली जिलों में भारी बारिश के चलते दो मकान ढहने से छह लोगों की मौत, 4 हुए घायल
Mon, 02 Aug 2021 02:41 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, रीवा/सिंगरौली
एजेंसी, रीवा/सिंगरौली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 02 Aug 2021 02:41 AM IST
सार
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने घटना पर जताया दुख
- विंध्यनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैलो बस्ती में बीते 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश
विज्ञापन
MP rain
- फोटो : ANI
विस्तार
मध्यप्रदेश के रीवा और सिंगरौली जिलों में दो मकान ढहने से चार बच्चों सहित छह लोगों की मलवे में दबने से मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। रीवा के जिलाधिकारी इलैया राजा टी ने बताया कि रीवा जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर गढ़ थाना अंतर्गत घुचियारी बहेरा गांव में रविवार सुबह तेज बारिश के चलते एक कच्चा मकान ढह गया।
विज्ञापन
इसमें दो बच्चियों सहित एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और एक बच्ची घायल हो गई। मृतकों में मनोज पाण्डेय (35), मां केमली पाण्डेय (60) और मनोज की दो बेटियां काजल (8) एवं आंचल (सात) शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं, सिंगरौली जिले स्थित जयंत चौकी के प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी ने बताया कि सिंगरौली जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर विंध्यनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैलो बस्ती में बीते 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश की वजह से एक झुग्गीनुमा मकान ढह जाने से एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए थे, इनमें से दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मृतकों में नीरज मुंडा (10) एवं उसका छोटा भाई सनिका मुंडा (3) शामिल हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इस घटना पर दुख जताया है।
