{"_id":"5db7b17f8ebc3e0178343586","slug":"madhya-pradesh-six-dead-critically-injured-after-two-cars-collided-in-tejaji-nagar-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: दो कारों के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: दो कारों के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
Tue, 29 Oct 2019 09:01 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 29 Oct 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर में मंगलवार तड़के तेजाजी नगर थाना इलाके में स्थित रालामंडल के पास दो कारों की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में मारे जाने वालों में सेना के एक अधिकारी और एक 4 वर्ष का बच्चा भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज हुई थी दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Six dead and five critically injured after two cars collided in Tejaji Nagar, Indore, early morning today.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 29, 2019
लोगों को मलबे से निकालने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
तेजाजी नगर के पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह छह बजे के करीब रालामंडल चौक के पास यह दुर्घटना हुई जब तेज रफ्तार कारों में से एक के चालक ने अपने पहियों पर नियंत्रण खो दिया। इसके परिणामस्वरूप, दूसरी तरफ से आ रही दूसरी कार और उस चार-पहिया वाहन से टकरा गई। उन्होंने बताया कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
उन्होंने कहा कि इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि मृतकों में चार महीने का लड़का, 35 साल की एक महिला और 30 से 60 साल के बीच उम्र के चार पुरुष शामिल थे। उन्होंने कहा कि घायल हुए छह लोगों को यहां सरकार द्वारा संचालित एम वाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
