फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Shivraj lashes out on Kamal Nath, says- Congress is unable to digest the defeat of the by-election

मध्यप्रदेश: कमलनाथ पर बरसे शिवराज, कहा- उपचुनाव की हार पचा नहीं पा रही कांग्रेस

Thu, 11 Nov 2021 12:41 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 11 Nov 2021 12:41 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस और कमलनाथ उपचुनाव की हार को पचा नहीं पा रहे हैं। इस वजह से ऐसी बातें की जा रही हैं। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Shivraj lashes out on Kamal Nath, says- Congress is unable to digest the defeat of the by-election
शिवराज सिंह चौहान पत्रकारों से बातचीत करते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर पलटवार किया है। कमलनाथ ने कहा था कि भाजपा ने पृथ्वीपुर और जोबट में पोलिंग बूथ लूटे और उपचुनाव जीता है। इस पर शिवराज ने कहा कि कमलनाथ के बयान की निंदा करता हूं। लोकतंत्र का मजाक उड़ाया जा रहा है। कांग्रेस अपनी हार नहीं पचा पा रही है, इस वजह से ऐसी बातें कर रही हैं। 
विज्ञापन


अक्टूबर महीने के आखिरी में मध्यप्रदेश में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। इनमें से दो पर भाजपा ने जीत दर्ज की। एक पर कांग्रेस जीती थी। रैगांव में विधानसभा सीट जीतने पर कमलनाथ ने बुधवार को एक कार्यक्रम में भाजपा पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। साथ ही कहा था कि पृथ्वीपुर और जोबट में भाजपा जीती नहीं बल्कि उसने चुनाव लूटा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस के खिसकते जनाधार और हार से कमलनाथ बौखला गए हैं। बुधवार को उन्होंने कहा कि भाजपा ने पृथ्वीपुर और जोबट चुनाव लूटा है। यह जनादेश का और जनता का अपमान है। यह लोकतंत्र का अपमान है। कांग्रेस और कमलनाथ हार पचा नहीं पा रहे हैं। आखिर जनता ने वहां वोट दिया है। क्या कमलनाथ को पृथ्वीपुर और जोबट की जनता का अपमान करने का हक है? ये लोग लोकतंत्र का मजाक उड़ा रहे हैं। क्या जनता लूटती है चुनाव? राजनीति में हार-जीत होती रहती है। इसे खिलाड़ी भाव से लिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



जनजातीय गौरव दिवस से कांग्रेस को तकलीफ
शिवराज ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं को एक और तकलीफ हो रही है कि भाजपा जनजातीय गौरव दिवस क्यों मना रही है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने आजादी के जननायक, चाहे बिरसा मुंडा हो, भगवान बिरसा हो, टंट्या (भील) मामा हो, रघुनाथ साहा, शंकर साहा, भीमा साहा, उनके योगदान को प्रणाम किया है। जनजातीय संग्रहालय बनाए जा रहे हैं। 15 से 22 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed