फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Shivraj government made Akshay Kumar's film 'Samrat Prithviraj' tax free

MP News: योगी की राह चले शिवराज, यूपी के बाद एमपी में भी ‘सम्राट पृथ्वीराज’ टैक्स फ्री

Thu, 02 Jun 2022 05:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 02 Jun 2022 05:27 PM IST
सार

यूपी के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने भी अक्षय कुमार की आगामी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को टैक्स फ्री कर दिया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाई है। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Shivraj government made Akshay Kumar's film 'Samrat Prithviraj' tax free
सम्राट पृथ्वीराज फिल्म मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अक्षय कुमार का आगामी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सम्राट पृथ्वीराज को टैक्स फ्री करने की घोषणा की थी। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में नजर आएंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आाधारित अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद ही सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि "महान योद्धा सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म "सम्राट पृथ्वीराज" को मध्यप्रदेश में हमने टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है, जिससे महान सम्राट के जीवन को अधिक से अधिक युवा देखें और उनमें मातृभूमि के प्रति अधिक प्रेम जागृत हो।" फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सोनू सूद, संजय दत्त और आशुतोष राणा ने भी अहम किरदार निभाए हैं। इस फिल्म में पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गौरी के बीच हुए युद्ध को प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में कश्मीर फाइल्स को सबसे पहले टैक्स फ्री करने का ऐलान किया था। कश्मीर फाइल्स फिल्म कश्मीर में हिंदुओं पर हुए अत्याचारों पर आधारित थी। उसे सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया गया था। 
  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed