फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh several killed, five injured in Chhatarpur road accident

मध्यप्रदेश में सड़क हादसा : छतरपुर में ट्रक से टकराई वैन, चार की मौत, पांच घायल

Thu, 14 Jan 2021 01:12 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, छतरपुर
पीटीआई, छतरपुर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 14 Jan 2021 01:12 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh several killed, five injured in Chhatarpur road accident
accident - फोटो : prayagraj

मध्यप्रदेश में छतरपुर जिला मुख्यालय से लगभग 16 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात बसरी गांव के पास एक ट्रक और वैन की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में पाच अन्य लोग जख्म भी हो गए हैं।

विज्ञापन

बमीठा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक हेमंत नायक ने गुरुवार को बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई, जब वैन में सवार लोग उत्तर प्रदेश के मऊ में रानीपुर से मध्यप्रदेश के मैहर की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति ने उपचार के दौरान छतरपुर के जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


नायक ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से तीन लोगों को झांसी मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन लोगों की पहचान 21 वर्षीय आकाश रायकवार, 24 वर्षीय कृष्णकांत रायकवार और 20 वर्षीय धीरेंद्र आर्य की तौर पर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed