{"_id":"5cf4073dbdec22077c3576bf","slug":"madhya-pradesh-saf-bus-overturned-in-betul-soldier-died-and-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएएफ जवानों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत, 16 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएएफ जवानों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत, 16 घायल
Sun, 02 Jun 2019 10:58 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
बस दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एसएएफ जवानों को ले जा रही बस पलट गई। आशापुर मार्ग पर मोहदा के पास हुए इस हादसे में एक जवान की मौत हो गई और 16 जवान घायल हुए हैं। घायलों को बैतूल के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल चार जवानों को भोपाल रेफर किए जाने की सूचना है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हादसा दोपहर बाद हुआ। एसएएफ की आठवीं बटालियन की बस में करीब 54 जवान सवार थे। जैसे ही बस बैतूल के आगे आशापुर मार्ग पर मोहदा पर पहुंची एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बस पलट गई। हादसे में जवान संजय घावटी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बस जवानों को छिंदवाड़ा से बुरहानपुर ले जा रही थी। हादसे की सूचना के बाद एसएएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके और अस्पताल में पहुंचे।
