{"_id":"62c2f81acb2197070d15cb9d","slug":"madhya-pradesh-sadhvi-pragya-thakur-targeted-rahul-said-if-two-belts-fall-he-will-spill-the-secret-till-italy","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल पर साधा निशाना, बोलीं- दो बेल्ट पड़ जाएं तो इटली तक का राज उगल देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल पर साधा निशाना, बोलीं- दो बेल्ट पड़ जाएं तो इटली तक का राज उगल देंगे
Mon, 04 Jul 2022 08:07 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 04 Jul 2022 08:07 PM IST
सार
राजधानी भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने 9 वर्ष प्रताड़ना सही, लेकिन नैतिकता नहीं छोड़ी। राहुल गांधी को दो-चार बेल्ट भी लग गए तो यहां से इटली तक के राज उगल देंगे।
विज्ञापन
भोपाल: सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने 9 वर्ष प्रताड़ना सही, लेकिन नैतिकता नहीं छोड़ी। राहुल गांधी को दो-चार बेल्ट भी लग गए तो यहां से इटली तक के राज उगल देंगे।
भोपाल में नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सभा को संबोधित किया। यहां पर सांसद ने कहा कि मैंने 9 वर्ष तक प्रताड़ना सही, लेकिन अपनी नैतिकता नहीं छोड़ी। जब ईडी ने राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया तो पूरी कांग्रेस को बुला लिया कि बचाओ, बचाओ।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन काल में राहुल गांधी को ईडी मारने-पीटने नहीं बुलाया था। उन्होंने कहा कि वो तो साध्वी प्रज्ञा सिंह को मारने और पीटने के लिए कांग्रेस ने षड्यंत्र करके बुलाया था। मैं तो कहती हूं कि जितने बेल्ट मुझे पड़े, जितना उठा-उठा कर मुझे पटका, जितना मुझे मारने का प्रयास किया और जितना मुझे प्रताड़ित किया। मैं कहती हूं कि दो-चार बेल्ट और करंट राहुल गांधी को पड़ जाते तो इनको पुरखे याद आ जाते। इनके यहां से लेकर इटली तक के सारे राज बाहर आ जाएंगे।
विज्ञापन
सांसद ने जनता से कहा कि जितनी चिंता भारतीय जनता पार्टी आपकी करती है, कांग्रेस ने की। कांग्रेस ने एक ही चिंता कि कैसे भारत का धन इटली जाए। कैसे भारत का धन उनके काबू में आए। कैसे लोगों का धन उनके घर में पहुंचे। टैक्स आप देते हैं और धन पहुंचता है उनके घर में।